बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' की कमाई की रफ्तार में तेजी देखने को मिली है। इस शुक्रवार (15 जुलाई) को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 1.35 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी, लेकिन अब दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। इस फिल्म के बिजनेस में दूसरे दिन लगभग 45 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। माना जा रहा है कि रविवार के दिन इसके कलेक्शन की रफ्तार में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Hit The First Case BO Report: दूसरे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, शनिवार को इतना रहा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन