राजकुमार राव बाॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। ‘सिटी लाइट्स’, 'शाहिद', 'अलीगढ़', 'न्यूटन' और 'ओमर्टा' जैसी सीरियस फिल्में करने वाले राजकुमार राव 'बरेली की बर्फी', 'क्वीन', 'शादी मे जरूर आना' और 'बहन होगी तेरी' जैसी नॉन सीरियस फिल्मों में भी नजर आए। फिल्मों की बात करें तो उनके पास इन दिनों नए प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है।
राजकुमार राव पहली बार नरगिस फाखरी की फिल्म '5 वेडिंग्स' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। ये फिल्म का दूसरा ट्रेलर है। इससे पहले भी फिल्म का एक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन नमृता सिंह गुजराल ने किया है। ट्रेलर में राजकुमार राव पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
वहीं नरगिस एक विदेशी पत्रकार का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया कि कैसे पत्रकार बनीं नरगिस भारत घूमने आती हैं और पुलिस ऑफिसर बने राजकुमार राव उनके बॉडीगार्ड बन उनके साथ रहते हैं और यही से शुरू होती है फिल्म की कहानी।
फिल्म में नरगिस और राजकुमार राव के बीच रोमांस का भी तड़का लगाया गया है। साथ ही फिल्म में आपको ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में एक पंजाबी गाने के साथ इस फिल्म को पूरा कर रहा है जो कि बैकग्राउंड में चलाया जा रहा है। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि फिल्म काफी दमदार होगी। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म में राजकुमार राव और नरगिस फाखरी ने वाकई बहुत अच्छा काम किया है।
फिल्म एक अमेरिकन पत्रकार की कहानी है, जो कि भारत भ्रमण पर आई हुई है। इसके अलावा उसे एक बॉलीवुड की शादी भी कवर करनी है। वह यह सब करते समय किस प्रकार दो विभिन्न संस्कृतियों के टकराव और उसके खोए हुए प्यार के बीच फंस जाती है, यह उसी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 21 सितंबर में रिलीज होगी।
यहां देखें ट्रेलर