न्यूटन, बरेली की बर्फी और शादी में जरूर आना जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले राजकुमार राव के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। 'मेंटल है क्या' के बाद राजकुमार हंसल मेहता की फिल्म 'ओमर्टा' मे नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। 'ओमर्टा' आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर आधारित है।
{"_id":"5aa73fd64f1c1bb0758b5018","slug":"rajkummar-rao-film-omerta-first-look-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IAS अफसर के बाद आतंकवादी बने राजकुमार, पत्रकार की हत्या के आरोप में मिलेगी 'फांसी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IAS अफसर के बाद आतंकवादी बने राजकुमार, पत्रकार की हत्या के आरोप में मिलेगी 'फांसी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
rajkumar rao
Trending Videos
raj kumar
ओमर्टा के इस नए पोस्टर में राजकुमार राव नमाज अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं और किसी ने उन्हें अपनी गन प्वाइंट पर रखा हुआ है। पोस्टर में लिखा गया है- कोड ऑफ सायलेंस। इसके अलावा पोस्टर में टेरर, टेररिस्ट, डेफिनिशन, साइकोलॉजी जैसे शब्द लिखे हुए हैं।
The antagonist rises. Here is the poster for our newest offering #Omerta - the true story of Omar Saeed Sheikh. Trailer out on March 14, 2018. @RajkummarRao @SWISSENTERTAIN3 #KarmaMedia @Omerta2018 pic.twitter.com/v7Cp6nKYGk
— Hansal Mehta (@mehtahansal) March 12, 2018
rajkumar rao
फिल्म को लेकर माना जा रहा है कि फिल्ममेकर हंसल मेहता और राजकुमार राव फिर से लोगों को सरप्राइज करने वाले हैं, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। 'ओमर्टा' आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर बेस्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
RAJKUMAR RAO
- फोटो : SELF
बता दें कि ये हंसल मेहता और राजकुमार राव की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म सिटी लाइट्स, शाहिद और अलीगढ़ में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म 20 अप्रैल, 2018 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
rajkumar rao
इस फिल्म की कहानी आतंकवादी अहमद ओमर सईद शेख पर आधारित है। बता दें, ओमर सईद ने साल 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप करवाया था और उसकी हत्या करवा दी थी। विदेशी पत्रकार की हत्या करने के आरोप में ओमर को मौत की सजा भी सुनाई गई लेकिन उसे कभी फांसी नहीं दी जा सकी। वह आज भी जिंदा है।