बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव और खूबसूरत अभिनेत्री पत्रलेखा की शादी की चर्चा काफी समय से जोरों पर थीं। अब राजकुमार और पत्रलेखा ने इस रिश्ते पर मुहर लगाते हुए सगाई कर ली। राजकुमार का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह पत्रलेखा को अपने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।वीडियो में दिख रहा है कि राजकुमार अपने घुटनों पर बैठ कर पत्रलेखा से पूछते हैं- क्या तुम मुझसे शादी करोगी?
राजकुमार और पत्रलेखा ने की सगाई
इस पर पत्रलेखा भी उनके सामने घुटनों पर बैठ जाती हैं और कहती हैं- हां मैं करूंगी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर डांस करने लगते हैं। अब फैंस को राजकुमार का यह रोमांटिक अंदाज बेहद पसंद आ रहा है वहीं पत्रलेखा का भी स्टाइल लोगों को काफी अच्छा लगा। बेहद ही क्यूट और खूबसूरत अंदाज में दोनों ने सगाई की रस्में पूरी कीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।