एआई वीडियो मामला: जूनियर एनटीआर और जान्हवी के वीडियो पर क्या बोले राम गोपाल वर्मा? सेलेब्स से किया यह सवाल
Ram Gopal Varma On Morphed Video: फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने जान्हवी कपूर के एआई वीडियो के मामले में अपनी राय रखी है। उन्होंने सेलेब्स को भी रिएक्शन देने की जगह अपनी सोच को दूसरी तरफ ले जाने की सलाह दी। जानें क्या बोले रामू?
विस्तार
बीते दिनों अभिनेत्री जान्हवी कपूर के एआई वीडियो पर सेलेब्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। इस मुद्दे पर फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने भी काफी कुछ कहा। इतना ही नहीं उन्होंने सेलेब्रिटीज की प्रतिक्रिया पर भी सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठाये हैं।
क्या किया आरजीवी ने पोस्ट?
जान्हवी कपूर के एआई वीडियो पर राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर पोस्ट रप अपनी बात रखी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘सभी मशहूर हस्तियों ने केवल यही किया है कि उन्होंने इस आपत्तिजनक लिंक को अप्रत्यक्ष रूप से प्रमोट किया और करोड़ों लोगों तक पहुंचाया। समझदारी की बात तो यह होती कि वे अपराधी को पकड़ने पर ध्यान केंद्रित करते और उसे सार्वजनिक करते।’
जान्हवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी और जूनियर एनटीआर की 2024 की फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टामल्ले' के एआई-मॉर्फ्ड वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी ने लिखा, ‘'तकनीक का गलत इस्तेमाल करके महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करना और उनकी सहमति के बिना काल्पनिक या छेड़छाड़ किए गए कंटेंट को प्रसारित करना बेहद पीड़ादायक है। यह यौन उत्पीड़न के करीब है। मेरे फिल्म उद्योग में लगभग हर महिला ने किसी न किसी रूप में इसका सामना किया है। यही नहीं, दुनिया भर में महिलाओं को तेजी से इस तरह के दुर्व्यवहार का शिकार बनाया जा रहा है।’
इन सेलेब्स ने किया जान्हवी को सपोर्ट
इस एआई वीडियो के सामने आने के बाद से कई सेलेब्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा ने इस वीडियो को बनाने वालों पर कनूनी कार्यवाही की मांग की है। राम गोपाल वर्मा ने बिना नाम लिए एक तरह से इन सभी सेलेब्स पर निशाना साधा है।
The only thing all the celebrities succeeded in , is to publicise and thereby make crores and crores of people see the objectionable link ..The smart thing would have been to concentrate on catching the perpetrator and publicise that ..Instead what they did is to tweet and bring enormous attention to the victim’s identity and the offensive content which is also a crime
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 4, 2026