संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है । कुछ उत्सुकता खत्म करने के लिए मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है । 85 सेकंड के इस टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है ।
VIDEO: 'संजू' के टीजर में खुलासा, संजय दत्त की थीं 308 गर्लफ्रेंड्स और सड़क पर मांगी थी भीख
What a awesome teaser of @RajkumarHirani's #Sanju -#DuttBiopic in which #RanbirKapoor plays the life and times of the controversial actor #SanjayDutt. Waiting for June 29 Release via @foxstarhindi https://t.co/QBrgxPzHgk
— Sreedhar Pillai (@sri50) April 24, 2018
इस टीजर को 2 दिन में 80 से ज्यादा चैनलों पर रिलीज किया जाएगा। इसमें स्टार नेटवर्क के 15 चैनल शामिल होंगे । इतना ही नहीं ये टीजर उन चैनलों पर भी जारी होगा जिसमें IPL का प्रसारण हो रहा है । हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी इस टीजर को रिलीज किया जाएगा ।
खबरों की मानें तो इंग्लिश, हिन्दी और रीजनल भाषाओं के करीब 60 चैनलों पर अगले दिन ये टीजर वीडियो नजर आएगा। इस तरह से फिल्म के टीजर लॉन्च को दो दिनों में बांटा गया है। मेकर्स चाहते हैं कि इस फिल्म का टीजर 48 घंटे में सबसे ज्यादा बार देखे गए टीजर का रिकॉर्ड अपने नाम कर ले।
टीजर को ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । इसके अलावा यूट्यूब पर भी लॉन्च हो गया है । 7 मिनट में इस टीजर को 75 हजार लोगों ने देख लिया है।