साउथ सुपरस्टार रजनीकांत पुलिस के अवतार में हिंदी फिल्म जगत में करीब 25 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म 'दरबार' में वह एक 'बैड कॉप' के किरदार में हैं। इस मौके पर एक पत्रकार ने रजनीकांत से नागरिकता संशोधन कानून और जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रोटेस्ट को लेकर भी सवाल किया, जिसपर रजनीकांत ने बयान देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'यह एक फिल्म से जुड़ा कार्यक्रम है और मैं यहां इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं।' हालांकि पत्रकार के जोर डालने पर रजनीकांत ने यह जरूर कहा कि वह दूसरे मंच से इस मुद्दे पर बयान देंगे लेकिन यहां सिर्फ फिल्म और सिनेमा से जुड़ी बातें करेंगे।
2 of 3
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
इन सितारों ने किया सपोर्ट
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 15 दिसंबर को नागरिक संशोधन बिल के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति आ गई। पुलिस पर यूनिवर्सिटी के अंदर घुसकर छात्रों को बर्बरता पूर्वक पीटने और बदसलूकी का आरोप लगा है। जिसके बाद फिल्म जगत से भी कलाकार लगातार इसपर अपना मत साझा कर रहे हैं। पुलिस द्वारा छात्रों के साथ इस तरह का सलूक करने के विरोध में अनुभव सिन्हा, आयुष्मान खुराना, मनोज बाजपेयी, रितेश देशमुख, अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, अली फजल,रिचा चड्ढा, पूजा भट्ट, महेश भट्ट, विक्रांत मैसी और कोंकण सेन शर्मा जैसे तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर इसपर विरोध जताया है।
3 of 3
Rajinikanth
- फोटो : amar ujala, mumbai
रजीनाकांत ने बताया अमिताभ को आदर्श
रजनीकांत ने जामिया प्रकरण पर किसी भी तरह का बयान देने से तो मना कर दिया लेकिन उन्होंने दूसरों सभी सवालों के जवाब दिए। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, 'भले पूरा देश मुझे सुपरस्टार और अपना आदर्श मानता है लेकिन मैं अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानता हूं। मैंने उन्हें देखकर फिल्म जगत में बहुत कुछ सीखा है।' वहीं रजनीकांत ने आगे बताया कि चार दशक से भी अधिक समय के करियर में वह वैसे तो सभी तरह के किरदार निभा चुके हैं लेकिन अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह ट्रांसजेंडर का किरदार जरूर निभाना चाहेंगे। गौरतलब है कि 'दरबार' में रजनीकांत के अलावा सुनील शेट्टी, नयनतारा और प्रतीक बब्बर भी अहम किरदार में हैं।
जामिया हिंसा से जुड़े वीडियो को लाइक कर फंसे अक्षय कुमार, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई