साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा की विषय बनी हुई हैं। बता दें सौंदर्या जनवरी साल 2019 में बिजनेसमैन और अभिनेता विशगन वन्नगमुडी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पहले पति को वे तलाक दे चुकी हैं। आगे की स्लाइड में जानिए पूरा मामला..
रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में दोनों एक साथ परिवार के एक निजी समारोह में भी शामिल हुए थे। विशगन वन्नगमुडी एक बड़े व्यवसायी वानंगमुडी के बेटे हैं। इनके भाई राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कझागम के सदस्य हैं। विशगन वन्नगमुडी कंपनी के मालिक होने के साथ साथ फिल्म वंजगल उलगम में अभिनेता के रूप में काम कर चुके हैं।
विशगन वन्नगमुडी भी अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुके हैं। सौंदर्या ने साल 2010 में अश्विन रामकुमार से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। साल 2016 के दौरान दोनों के रिश्ते खराब होने की खबरें मीडिया में आई थीं। 4 जुलाई 2017 को चेन्नई की एक फैमली कोर्ट ने इस कपल को अलग होने की अनुमति दी थी।
सौंदर्या और अश्विन के बीच आपसी मतभेद के चलते उन्होंने अपने सात साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया था। सौंदर्या ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि कर दी थी कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रह रही है। सौंदर्या ने लिखा था कि मेरी शादी के बारे में जो खबरें आ रही हैं वह सच हैं हम साल भर से अलग रह रहे हैं।
सौंदर्या के मुताबिक, तलाक के मामले में बातचीत भी हुई थी। उन्होंने सबसे रिक्वेस्ट की थी कि मेरे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। बाद में उनका तलाक हो गया था। बता दें कि रजनीकांत ने अपनी बेटी की मैरिड लाइफ को बचाने की कोशिश भी की थी। उन्होंने सौंदर्या को आश्विन के साथ अपने रिश्ते सुधारने और धेर्य के साथ डील करने की एडवाइस भी दी थी।