साउथ फिल्मों को सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या और दामाद विशगन वनांगमुडी का पासपोर्ट चोरी हो गया हैै। पासपोर्ट के साथ उनके रुपए भी चोरी कर लिए गए हैं। इस चोरी के बारे में सौंदर्या और विषगण वनांगमुडी को उस समय पता चला जब ये दोनों लंदन के एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे।
इस मामले के बाद सौंदर्या रजनीकांत ने एयरलाइंस की निंदा करते हुए ट्ववीट किया कि 'हमारा सामान 1 सितंबर 2019 को हीथ्रो एयरपोर्ट से चोरी हो गया। उस समय हम अपनी कार का इंतजार कर रहे थे। हमने तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराई। अगले ही दिन हमें उनसे एक ईमेल मिला कि एमिरेट्स चॉफर लाउंज में सीसीटीवी कैमरे खराब थे जिसकी वजह से यह घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी। अधिकारियों और एयरलाइंस को जवाबदेह होना चाहिए। यह हमारे साथ ही नहीं किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए।'
3 of 5
Soundarya
- फोटो : file photo
पासपोर्ट चोरी हो जाने के बाद सौंदर्या और विषगण वनांगमुडी ने लंदन में भारतीय दूतावास से संपर्क किया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों को पता चला कि ये दोनों रजनीकांत की बेटी और दामाद हैं। जिसके बाद सौंदर्या और विशगन वनांगमुडी से बातचीत के बाद उन्हें डुप्लीकेट पासपोर्ट दे दिया गया है। वहीं सौंदर्या और विशगन वनांगमुडी को अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि उनका सूटकेस कहां चोरी हुआ है।
4 of 5
soundarya rajinikanth
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि रजनीकांत के बेटी सौंदर्या ने 11 फरवरी को विशगन वंगामुड़ी संग सात फेरे लिए। ये सौंदर्या की दूसरी शादी थी लेकिन रजनीकांत ने बेटी की शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शादी चेन्नई के राधा-कृष्ण मंदिर हुई। इसके बाद पूरा परिवार लीला पैलेस होटल पहुंचा।
5 of 5
soundarya
- फोटो : file photo
बता दें कि सौंदर्या के पति विशगन साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर हैं। बीते साल नवंबर में एक प्राइवेट सेरेमनी में सौंदर्या ने विशगन से सगाई की थी। सौंदर्या की तरह ही विशगन की भी ये दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी एक मैगजीन की एडिटर कनिखा कुमारन से की थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।