तमिलनाडु में लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें खोलने के फैसले को लेकर हाईकोर्ट और राज्य सरकार के बीच खींचतान जारी है। बिक्री की पाबंदियों के आदेश को शनिवार को चुनौती देते हुए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत ने शराब की दुकानें दोबारा खोलने के खिलाफ सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक (AIADMK) को यह कहते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसा हुआ तो पार्टी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में जीतकर फिर से सत्ता में आने का 'सपना' नहीं देखना चाहिए।
तमिलनाडु में शराब की दुकानें खोलने पर रजनीकांत ने दी सरकार को चेतावनी, बोले- 'सत्ता में आने का सपना...'
रजनीकांत ने एक ट्वीट में कहा कि अगर ऐसी परिस्थितियों में शराब की दुकानें खुलती हैं, तो उन्हें सत्ता वापसी का सपना भूल जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वे अपने खजाने को भरने के लिए दूसरे अच्छे तरीके खोजें। उन्होंने लिखा, 'कृपया कोष भरने के बेहतर रास्तें ढूंढें।'
இந்த நேரத்தில் அரசு டாஸ்மாக் கடைகளை மறுபடி திறந்தால் மீண்டும் ஆட்சிக்கு வரும் கனவை மறந்து விட வேண்டும். தயவுகூர்ந்து #கஜானாவை_நிரப்ப_நல்ல_வழிகளை_பாருங்கள்
बता दें कि अभिनेता से नेता बने कमल हासन की पार्टी मक्कल नीधि माईम (एमएनएम) और एक वकील ने शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था।
इस आदेश में कहा गया था कि दुकानों पर भारी भीड़ थी और लोगों (शराब खरीदे गए ग्राहकों) की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया था। हालांकि, यह ऑनलाइन मोड के जरिए शराब की घरों तक की जाने वाली डिलीवरी की अनुमति देता है।
सुप्रीम कोर्ट ने भी शराब की दुकानों पर लगने वाली भारी भीड़ पर ध्यान दिया था और शुक्रवार को राज्यों से कहा था कि वे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन अवधि के दौरान शराब की सीधी बिक्री की जगह इसकी ऑनलाइन बिक्री और होम डिलीवरी पर विचार करें।
लॉकडाउन के बीच सामने आई तेरह साल के बच्चे की रचनात्मकता, बना डाली 'कोरोना' पर लघु फिल्म