फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   raj kundra mother sent karwa chauth sargi for shilpa shetty picture shares on social media

Karva Chauth 2021: राज कुंद्रा के लिए शिल्पा शेट्टी ने रखा व्रत, सोशल मीडिया पर पोस्ट की सास से मिली सरगी की तस्वीर

Sun, 24 Oct 2021 07:05 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 24 Oct 2021 07:05 PM IST
सार

हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के लिए करवाचौथ का व्रत रखा, वो अपने दोस्तों के साथ इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए बिलकुल तैयार हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें राज कुंद्रा की मां यानी की शिल्पा शेट्टी की सास द्वारा भेजी सरगी है।

विज्ञापन
raj kundra mother sent karwa chauth sargi for shilpa shetty picture shares on social media
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

विस्तार

हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के लिए करवाचौथ का व्रत रखा, वो अपने दोस्तों के साथ इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए बिलकुल तैयार हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें राज कुंद्रा की मां यानी की शिल्पा शेट्टी की सास द्वारा भेजी गई सरगी है। इस पोस्ट को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने ‘हैप्पी करवाचौथ’ का स्टिकर लगवाया। इसी के साथ शिल्पा ने ये भी बताया कि ये सर्गी उन्हें उनके माता-पिता की तरफ से मिली है।

विज्ञापन


सास ने ड्राय फ्रूट से भरी टोकरी भेजी

शिल्पा शेट्टी की सास ने उनके लिए ड्रायफ्रूट से भरी टोकरी भेजी, जिसमें उसके साथ अन्य चीजें भी थी। शिल्पा शेट्टी की सास ने उसी के साथ एक नोट भी भेजा जिसमें लिखा था, ‘तुम्हारे माता-पिता की तरफ से हैप्पी करवाचौथ। हमेशा खुश रहो।

विज्ञापन

raj kundra mother sent karwa chauth sargi for shilpa shetty picture shares on social media
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

रेड सूट में शिल्पा का दिखा अलग अंदाज

अपनी सास द्वारा मिली सर्गी के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी ने लाल रंग के सूट में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘जितनी भी महिलाओं ने व्रत रखा है उन सभी को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान करें आप और आपके लोगों पर हमेशा आशीर्वाद बना रहे और आप सब स्वस्थ रहे और आपके घर में खूब खुशियां आए।

राज कुंद्रा के लिए रखा फास्ट

शिल्पा शेट्टी पिछले 11 साल से राज कुंद्रा के लिए करवाचौथ का व्रत रख रही हैं और हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। बता दें कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई को अश्लील वीडियो बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के लिए क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया था। हालांकि राज कुंद्रा 64 दिनों तक जेल में बंद रहे। जमानत के बाद अब वह अपने परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed