Raj Kundra: शर्लिन-राखी की जुबानी जंग में कूदे राज कुंद्रा, ट्वीट कर लिखा- खुद करती थी अश्लील वीडियो पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले काफी समय से पोर्नोग्राफी केस के चलते चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब, शर्लिन चोपड़ा पर कमेंट कर सुर्खियां बटोर रहे हें। दरअसल, जब से राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ बुरा भला कहा है, तभी से दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एक दूसरे का मजाक बना रहे हैं।
हाल ही में शर्लिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर राखी की खिल्ली उड़ाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद राज कुंद्रा का बयान सामने आया है। बिजनेसमैन ने ट्वीट कर लिखा था, "शर्लिन चोपड़ा वैसे तो ट्वीट के लायक नहीं हैं लेकिन कैसे वो अपनी गलत बात को सही साबित करते हुए लीगल नोटिस भेज रही हैं। उन्होंने खुद अपने पोर्नोग्राफिक कंटेंट अपलोड किए हैं और अब कह रही हैं कि ये पायरेटेड और वायरल हैं। कोई भी इसे आराम से गूगल कर सकता है। उन्होंने अपने इस ट्वीट के साथ शर्लिन का एक वीडियो भी लिंक शेयर किया है।" हालांकि, बाद में राज कुंद्र ने बाद में अपने ट्वीट को डिलीट कि दिया है।
यह भी पढ़ें: Amber Heard: एक्स बॉयफ्रेंड एलन मास्क के आते ही एम्बर हर्ड ने ट्विटर को कहा बाय, डिलीट किया अपना अकाउंट
बता दें कि साल 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में राज कुंद्र पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एक एप के जरिए पब्लिश करने का मामला दर्ज किया था। इतना ही नहीं इस मामले के तहत राज कुंद्रा दो साल के लिए जेल भी भेजा गया था। हालांकि, जमानत मिलने के बाद अब वह बाहर आ गए हैं। लेकिन जेल से रिहा होने के बाद से ही राज कुंद्रा अपना चेहरा पब्लिकली नहीं दिखा रहे हैं। वह जिस भी इवेंट में जाते हैं उसमें अपने फेस को मास्क या अतरंगी चीजों से ढक लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Phone Bhoot Twitter Review: हंस-हंसकर लोट-पोट हुए दर्शक, ईशान-सिद्धांत को बताया धांसू, कटरीना की भी हुई तारीफ