{"_id":"6348e95f1fb625645b47160b","slug":"raj-kundra-again-hide-his-face-and-reached-anil-kapoor-house-shilpa-shetty-karwa-chauth-netizens-trolled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raj Kundra: छलनी से मुंह छिपाकर अनिल कपूर के घर पहुंचे राज कुंद्रा, यूजर्स बोले- चांद भी मत देखना दाग लग जाएगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raj Kundra: छलनी से मुंह छिपाकर अनिल कपूर के घर पहुंचे राज कुंद्रा, यूजर्स बोले- चांद भी मत देखना दाग लग जाएगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बीते गुरुवार को देशभर में करवाचौथ की धूम थी। आम से लेकर खास तक हर किसी ने इस त्योहार को धूम-धाम से मनाया और पति की लंबी उम्र के लिए कामना की। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया। मौनी रॉय, गीता बसरा, रवीना टंडन, सुनीता कपूर, कटरीना कैफ समेत अन्य अभिनेत्रियों ने भी इस त्योहार को मनाया। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन समेत अन्य अभिनेत्रियां अनिल कपूर के घर पर इकट्ठा हुईं और एकसाथ सभी ने इस त्योहार का आनंद लिया।
Trending Videos
2 of 4
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
अब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के इन सेलेब्स की करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज धूम मचा रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर जिसने फैंस को सबसे ज्यादा आकर्षित किया है वो है राज कुंद्रा का वीडियो। मजेदार बात ये है कि इस बार राज कुंद्रा किसी हेलमेट या मास्क से नहीं बल्कि छलनी से अपना चेहरा छिपाते नजर आए। राज कुंद्रा का ये वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
दरअसल अनिल कपूर के घर पर करवाचौथ का सेलिब्रेशन किया गया। इस मौके पर राज कुंद्रा भी पत्नी शिल्पा शेट्टी का व्रत तुड़वाने वहां पहुंचे। तभी पैपराजी ने राज कुंद्रा को अपने कैमरे में कैद कर लिया। उनको कैमरे में कैप्चर करने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान राज कुंद्रा का एक अलग अंदाज देखने को मिला। राज छलनी से अपना चेहरा छिपाते हुए अनिल कपूर के घर जाते नजर आए। उस छलनी पर दिल बना हुआ था, साथ ही एसएसके लिखा था।
राज कुंद्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। यूजर्स भी वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'मास्क नहीं मिला आज'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'ये ऐसे मुंह छिपाकर बेईज्जती डबल करवा रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'काम उलटे करे फिर मुंह छिपाओ।' एक और शख्स ने कहा, 'तुम भइया चांद मत देखना उसमें भी दाग लग जाएगा'। कोई लिख रहा है, 'चांद छिपा चांदनी में'। बता दें कि राज कुंद्रा के लिए यूजर्स हर बार ऐसे ही फनी कमेंट्स करते रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।