पिछले महीने कारगिल में फिल्म 'एलएसी' की शूटिंग करते हुए ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए महेश भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' के अभिनेता राहुल रॉय अस्पताल से घर वापस आ गए हैं। फिल्म के निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है कि सोमवार को अस्पताल से डॉक्टरों ने राहुल को छुट्टी दे दी है और वह अपनी बहन पिया के साथ घर वापस लौट गए हैं। हालांकि, राहुल का इलाज उनके घर पर भी अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
2 of 5
राहुल रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
नवंबर के महीने में अंतिम दिनों की बात है जब राहुल रॉय नितिन कुमार गुप्ता के निर्देशन में फिल्म 'एलएसी' की शूटिंग कारगिल में कर रहे थे। फिल्म के कलाकारों ने जानकारी दी थी कि जहां इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, उस जगह का तापमान अक्सर -12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। इसी शरीर को जमा देने वाली ठंड का शिकार हुए राहुल रॉय और उन्हें हल्का सा ब्रेन स्ट्रोक का झटका लगा।
3 of 5
rahul roy
- फोटो : social media
राहुल को तुरंत कारगिल से जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर लाया गया और वहां से सीधे मुंबई लाकर यहां के नानावटी अस्पताल में इलाज शुरू करवाया गया। काफी दिनों के इलाज और स्पीच थेरेपी के चलते अब राहुल अच्छा महसूस कर रहे हैं और सोमवार को अस्पताल से उन्हें छुट्टी भी मिल गई है। फिल्म 'एलएसी' के निर्देशक नितिन ने बताया कि सोमवार को वह राहुल से मिले।
नितिन के मुताबिक राहुल इस समय बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन, उन्हें कुछ मुश्किल शब्दों को बोलने में थोड़ी परेशानी होती है। इसके लिए डॉक्टर उनकी स्पीच थेरेपी करने में लगे हुए हैं। राहुल ठीक से चलते हैं, खाते भी हैं और बाकी कामों को ठीक-ठाक तरीके से कर लेते हैं। बस उनके बोलने में ही थोड़ी परेशानी है। राहुल की स्पीच थेरेपी उनके घर पर भी हर रोज जारी रहेगी। खुद डॉक्टर जाकर राहुल के घर पर इस काम को अंजाम देंगे।
5 of 5
Rahul Roy
- फोटो : file photo
राहुल रॉय कारगिल में जिस फिल्म 'एलएसी' की शूटिंग कर रहे थे, वह फिल्म भारत और चीन के बीच जून के महीने में भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में राहुल एक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं वहीं टीवी के मशहूर अभिनेता निशांत सिंह मलकानी भी इस फिल्म का एक मुख्य हिस्सा है। राहुल को ब्रेन स्ट्रोक होने से पहले वह अपनी शूटिंग कर रहे थे लेकिन निर्माताओं को अब भी उनके ठीक होने का इंतजार है। क्योंकि, राहुल के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य फिल्म के लिए अभी बाकी हैं।