मशूहर उद्योगपति राहुल बजाज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कहा कि देश में भय का माहौल बना हुआ है और लोग सरकार की आलोचना करने से घबराते हैं। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि काफी समय बाद किसी ने सच बोलने की हिम्मत दिखाई। वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय का कहना है कि लाइसेंस राज में फलने-फूलने वाले उद्योगपति हमेशा कांग्रेस के आभारी रहेंगे। अब इस पूरे मामले में संगीत निर्देशक विशाल ददलानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 4
विशाल ददलानी
- फोटो : file photo
विशाल ददलानी ने ट्विटर पर राहुल बजाज की तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा-"राहुल बजाज इकलौते ऐसे उद्योगपति हैं, जो सत्ता के खिलाफ सच बोलने का हिम्मत रखते हैं। ईमानदारी से कहूं तो यह आश्चर्य की बात है कि एक तो ऐसा व्यक्ति है. आपके लिए और अधिक पावर सर।" विशाल ददलानी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा से अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं।
3 of 4
rahul bajaj-amit shah
- फोटो : social media
बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज ने सोमवार को कंपनी की आम वार्षिक बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार से कई असहज सवाल किए। इससे पहले बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने इंटर्नल कंबश्चन इंजन पर पूरी तरह पाबंदी लगाने को लेकर कहा था कि यह कोई चाय की दुकान नहीं है कि एक रात में खोलकर बंद कर दें।
4 of 4
amit shah-rahul bajaj
- फोटो : Social media
अपनी सादगी के प्रसिद्ध 81 वर्षीय राहुल बजाज ने सरकार ने ऑटो सेक्टर में पिछले आठ महीनों के दौरान बिक्री में आ रही गिरावट से पैदा हुए मुश्किल हालातों के बारे में बात करते हुए कहा कि कोई मांग नहीं है और कोई निजी निवेश भी नहीं है, तो ऐसे में विकास कहां से आएगा? उन्होंने आगे कहा कि यह स्वर्ग से नहीं गिरता है। ऑटो सेक्टर बेहद मुश्किल हालात से गुजर रहा है। कार, कमर्शियल व्हीकल्स और टूव्हीलर्स सभी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।
पढ़ें: 'कमांडो 3' ने दो दिन में पार किया दहाई का आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर बाला की रफ्तार कायम