करिश्मा शर्मा बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस बनकर उभरी हैं। रागिनी एमएमएस 2 में उनके हॉट सीन ने फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। अब इन दिनों करिश्मा की एक और तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में करिश्मा फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण का लुक कॉपी करते हुए रानी पद्मिनी के अवतार में नजर आ रही हैं। करिश्मा ने ये तस्वीरें फिल्म देखने के बाद दीपिका को डेडीकेट की हैं।
करिश्मा ने लिखा, 'एक मजबूत महिला गहराई से प्यार करना जानती है। वह अपने आसुओं को हसी में परिवर्तित करना जानती है। एक मजबूत महिला का हृदय उदार और शक्ति से पूर्ण होता है। वह व्यावहारिक और आध्यात्मिक दोनों गुणों से समाहित होती है।'
संसार के लिए शक्तिशाली महिला का उपस्थित होना एक उपहार है। आगे उन्होंने भंसाली की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने एक मजबूत महिला के चरित्र को सिनेमा के जरिए दर्शाने की कोशिश की।
रागिनी एमएमएस 2 में करिश्मा ने सेमी न्यूड सीन दिए हैं। इसके अलावा करिश्मा ने एक्ट्रेस साक्षी प्रधान के साथ लेस्बियन सेक्स सीन भी फिल्माया है।