राधिका मदान बॉलीवुड की न्यू स्टाइल दीवा बनती जा रही हैं। अभिनेत्री में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और इस बात को साबित करने का वे कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक सीरियल से शुरुआत करने वाली राधिका अपने अभिनय से कई लोगों का दिल जीत चुकी हैं। उन्होंने पॉपुलर शो ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ से डेब्यू किया। हालांकि बॉलीवुड का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। अपनी एक्टिंग के साथ ही राधिका की स्टाइल भी काबिलेतारीफ है। राधिक सोशल मीडिया पर भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करती हैं। वे अपने लुक्स के साथ कुछ न कुछ बदलाव करके सबको चौंका देती हैं।
हाल ही में राधिका ने बताया कि किस तरह उन्हें निश्चित शेप और साइज के लिए कहा गया था। यही नहीं उन्हें सर्जरी की भी सलाह दी गई थी। राधिका ने अपने संघर्षों को बयां किया है। उन्होंने कहा, 'एक बच्चे के तौर पर मैं अपनी दुनिया में अपनी चीजें करते हुए बहुत खुश थी।'
2 of 5
राधिका मदान
- फोटो : instagram
अभिनेत्री आगे कहती हैं, 'मैं एक रानी थी। काफी शरारती थी और कई बार फन के लिए टायर भी पंचर कर देती थी। मेरी यूनिब्रो थी और बहुत मुश्किल से लड़कों का ध्यान मुझ पर जाता था लेकिन मुझे इसकी फिक्र नही थी मुझे लगा मैं सुंदर हूं।'
3 of 5
राधिका मदान
- फोटो : instagram
उन्होंने बताया, '‘जब मुझ से कोई पूछता कि बड़े होकर क्या करना चाहती हो? तो मैं कहती, शादी। मुझे तामझाम पसंद था लेकिन डांस का शौक पैदा हो गया। मेरे माता-पिता काफी सपोर्टिव थे। 17 साल की उम्र में मैंने एक टीवी शो के लिए ऑडिशन दिया और तीन दिन के भीतर मैं शूटिंग के लिए मुंबई में थी। यह कठिन था। बहुत मुश्किल से मुझे सोने का समय मिलता था जिसकी वजह से मेरा वजन कुछ किलो बढ़ गया।‘
4 of 5
राधिका मदान
- फोटो : instagram
राधिका ने आगे बताया, 'इसी बीच मैंने अपने रिप्लेस होने की अफवाह सुनी और इसने मुझे प्रेरित किया कि मैं आगे और देखूं। मैंने वर्कआउट करना शुरू किया। मुझे एहसास हुआ कि यह मेरा बेस्ट है। यही मैं करना चाहती हूं। मुझे टीवी के कई ऑफर मिले लेकिन मैंने खुद से कहा, ''तुम सिर्फ 19 साल की हो, अगर तुम आराम को चुनोगी तो तुम फंस जाओगी।'
5 of 5
राधिका मदान
- फोटो : instagram
'इसलिए मैंने फिल्में करने के लिए टीवी छोड़ दिया। मैंने ऑडिशन देना शुरू किया लेकिन मुझे रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। मुझे बताया कि मुझे एक निश्चित शेप और साइज की जरूरत है, मुझे सर्जरी की जरूरत है। लेकिन मुझे तो मैं बहुत सही लगती हूं। ये कौन लोग हैं जो मुझे बताते हैं कि मैं सुंदर नहीं हूं? लेकिन लगभग डेढ़ साल तक मुझे काम नहीं मिला। ऐसे में मुझे खुद को लेकर थोड़ा संदेह हो जाता था लेकिन मुझे पता था कि मंजिल से ज्यादा जरूरी सफर है। इसलिए मैंने ऑडिशन को एंजॉय करना शुरू किया। जल्द ही मैंने अपनी पहली फिल्म साइन कर ली और बाद में दूसरे प्रोजेक्ट भी।