पीरियड्स या माहवारी के बारे में आज भी हर कोई खुलकर बात करने में हिचकिचाता है। लेकिन बीते कुछ सालों में लोगों ने इसके बारे में बात करना शुरू कर दिया है क्योंकि यह महिलाओं के जीवन से जुड़ा एक अहम हिस्सा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने भी अपने पहले पीरियड्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई थीं। राधिका ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों ने उनके साथ कैसा व्यव्हार किया था।
2 of 5
राधिका आप्टे
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राधिका आप्टे का यह किस्सा उस दौरान सामने आया जब साल 2018 में आई फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में वो काफी व्यस्त थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पहले पीरियड्स के अनुभव को साझा किया था। उस समय उनके साथ अक्षय कुमार और सोनम कपूर भी मौजूद थे। राधिका ने पहले पीरियड्स पर उनके परिवार वालों की प्रतिक्रिया के बारे में बताया जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी व्यक्ति हैरान रह गए।
3 of 5
राधिका आप्टे
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट से जब पूछा गया कि उनके घरों में पीरियड्स और सैनिटरी पैड्स को लेकर कैसा माहौल रहा है तो राधिका आप्टे ने बिना किसी हिचकिचाहट से बताया कि उनके परिवार में सभी डॉक्टर हैं, इसलिए उनके घर में ऐसी रूढ़िवादी बातें नहीं होतीं। उन्हें पहले से ही इस बारे में जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद उन्हें जब पहली बार पीरियड्स हुआ था, तो वो बहुत रोई थीं।
4 of 5
राधिका आप्टे
- फोटो : इंस्टाग्राम
राधिका ने आगे बताया कि असल में अपने इस शारीरिक बदलाव से वो बहुत घबरा गई थीं लेकिन उनकी मां ने घर में एक बड़ी पार्टी दी थी, जहां उनके रिश्तेदार और दोस्त सभी आए थे। राधिका को पहले पीरियड्स पर तोहफे के रूप में घड़ी मिली थी और बहुत सारे गिफ्ट्स मिले थे।
5 of 5
राधिका आप्टे
- फोटो : सोशल मीडिया
राधिका ने ये भी कहा कि ये सच है कि आज भी सैनिट्री पैड खरीदने को लेकर लड़कियों को कई बार शर्मसार होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि शुरू में उन्हें भी शर्म आती थी, मगर एक दिन उन्होंने तय किया कि वो दूकान जाएंगी और बिना किसी हिचक के सैनिट्री पैड की मांग करेंगी और उन्होंने ऐसा ही किया भी। एक दिन उन्होंने चिल्लाकर दुकानदार से सैनिटरी पैड मांगा और अपनी शर्म को दूर किया।