बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कहा है कि फिल्म बदलापुर के दौरान उनका न्यूड वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सेक्स कॉमेडी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। अभिनेत्री राधिका आप्टे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो फिल्मों में न्यूड और बोल्ड सीन दे चुकी हैं। फिल्म बदलापुर के दौरान राधिका आप्टे अपने न्यूड वीडियो की वजह से भी काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं।
बदलापुर करने के बाद राधिका आप्टे को ऑफर हुई थीं एडल्ट कॉमेडी फिल्में, जानें पूरा मामला
राधिका आप्टे हाल ही में बरखा दत्त के शो वी द वुमेन में पहुंची। यहां उन्होंने अपनी फिल्मी सफर और निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारी खुलासे भी किए। उन्होंने कहा है कि कभी-कभी कलाकारों को बेतरतीब ढंग से परेशान किया जाता है। फिल्म बदलापुर के दौरान अपना न्यूड वीडियो वायरल होने का जिक्र करते हुए राधिका आप्टे ने कहा है कि इस वीडियो के बाद उन्हें कई सेक्स कॉमेडी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। राधिका के अनुसार लोग उन्हें आकर्षक किरदार करने वाला समझने लगे थे।
उन्होंने कहा- 'आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि जब मैं बदलापुर कर रही थी जहां एक शख्स मेरा बलात्कार करना चाहता है और मुझे मारना चाहता है। इस सीन के बाद मुझे सेक्स कॉमेडी फिल्मों के ऑफर आने लगे। इसके पीछे की वजह मेरी शॉर्ट फिल्म अहल्या भी थी जिसमें मैंने न्यूड सीन दिए थे। इसके बाद लोग मुझे इसी तरह का रोल ऑफर करने लगे। इसके बाद मैंने लोगों से पूछा कि क्या आप मुझे बता सकते हैं कि कहां अपने मेरे रोल देखे ? उन्होंने कहा 'अहल्या', 'बदलापुर'। मैंने कहा बहुत बड़ी समस्या है। मैं ऐसी चीजें नहीं करती।'
गौरतलब है कि राधिका आप्टे ने कई फिल्मों में न्यूड सीन भी दिए हैं। इसके अलावा राधिका आप्टे ने बरखा दत्त के शो में अपने फिल्मी सफर को लेकर भी ढेर सारी बातें की। उन्होंने ये भी कहा कि अपने अच्छे करियर की वजह से उन्होंने ढेर सारी फिल्मों को रिजेक्ट किया। वहीं राधिका आप्टे के फिल्मी सफर की बात करें तो जल्द फिल्मों में बतौर निर्देशक की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। उन्होंने 'स्लीपवॉकर्स' नाम की एक शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया है।
इस फिल्म की अवधि 30 मिनट है। हाल में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। इस फिल्म को हनी त्रेहान, अभिषेक चौबे और ललित प्रेम शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं गुलशन देवैया और शहाना गोस्वामी मुख्य किरदार में हैं। वैसे तो राधिका अपने करियर में बतौर एक्ट्रेस कई शॉर्ट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं जिनमें आशीष अविकुन्तक की फिल्म दरमियान, अनुराग कश्यप की फिल्म इव टीजिंग, देट डे आफ्टर एवरीडे और सुजॉय घोष की बंगाली फिल्म अहल्या शामिल है। अब राधिका नए अवतार में एक और शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं।
पढ़ें: राधिका आप्टे अब पहुंचीं कैमरे के पीछे, इस फिल्म में बोलीं, लाइट्स, कैमरा एक्शन