एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 12 May 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Nambi Narayanan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एडेंगम की कहानी समय में पीछे जाकर सबकुछ ठीक कर देने की कहानी है। इस कहानी को दुनिया भर में सराहा भी जा रहा है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है। इधर, भारतीय सिनेमा में भी कुछ कलाकार समय में पीछे जाकर सबकुछ ठीक कर देने की जुगत में लगे हुए हैं। ईद पर रिलीज हो रही फिल्म भारत में सलमान खान अपनी मौजूदा उम्र से 20 साल कम दिखने की कोशिश में हैं। तो, चर्चित इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायणन की बायोपिक रॉकेटरी के लिए मशहूर अभिनेता आर माधवन ने अपने शरीर में चमत्कारिक बदलाव कर दिखाए हैं।
2 of 6
R Madhavan
माधवन को शुरू से मेहनती अभिनेता माना जाता है। पिछले तीन साल से माधवन एक सपना जी रहे हैं और ये सपना है इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायणन के साथ हुई ज्यादतियों को दुनिया के सामने लाने का। माधवन ने इसके लिए अपने मित्र और निर्देशक अनंत महादेवन के साथ मिलकर नंबी नारायण की बायोपिक का काम शुरू किया, तीन साल पहले इसके राइट्स खरीदे और दो साल पहले इस फिल्म पर काम करने का फैसला किया।
3 of 6
R Madhavan
रॉकेटरी- द नंबी इफेक्ट्स नाम से बन रही इस फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग माधवन अमेरिका, रूस और अन्य देशों में कर चुके हैं। अमेरिका में अपने प्रवास के दौरान माधवन नासा के वैज्ञानिकों से भी मिले। और, वहां के स्कूली बच्चों के साथ भी काफी वक्त गुजारा। माधवन इस दौरान लॉस एंजिलिस के कुछ मशहूर स्पेशल इफेक्ट्स कलाकारों से भी मिले हैं। फिल्म को विश्वस्तरीय बनाने के लिए माधवन तमाम ऐसे कलाकारो की मदद ले रहे हैं जिन्होंने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में इफेक्ट्स तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
R Madhavan
पिछले महीने के आखिर में माधवन कुछ दिनों के लिए भारत लौटे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में ट्वीट करने को लेकर ट्विटर पर ट्रोल भी हुए पर उन्होंने अपना निश्चय पक्का बनाए रखा। लोकसभा चुनाव में वह अपनी बाइक पर पत्नी के साथ जाकर वोट डालते भी दिखे।
विज्ञापन
5 of 6
R Madhavan
ये जगजाहिर हो चुका है कि नंबी नाराणयन का रोल करने के लिए माधवन ने इस फिल्म में अपना वजन खतरनाक हद तक बढ़ाया और इस समय के नंबी नारायणन जैसा दिखने के लिए अपने बाल और दाढ़ी भी बढ़ाई और उन्हें सफेद तक कराया। नंबी नारायण की इस अवस्था की शूटिंग करने के बाद माधवन ने अपना वजन फिर से घटाया है। एवेंजर्स एंडगेम की रिलीज के साथ उन्होंने अपनी जो नई फोटो जारी की, वह वाइरल हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।