{"_id":"5cd7ca1cbdec22073964ec4a","slug":"katrina-kaif-on-breakup-with-ranbir-kapoor-says-i-thought-my-live-is-over","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' की रिलीज से पहले कटरीना को याद आए रणबीर, बोलीं- 'ब्रेकअप के बाद लगा जैसे मेरी जिंदगी...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' की रिलीज से पहले कटरीना को याद आए रणबीर, बोलीं- 'ब्रेकअप के बाद लगा जैसे मेरी जिंदगी...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 12 May 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ-रणबीर कपूर का अफेयर और ब्रेकअप दोनों ही खूब चर्चा में रहे थे । अपनी अगली फिल्म 'भारत' की रिलीज से पहले कटरीना, रणबीर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात कर रही हैं । हाल ही में कटरीना ने 'एले' को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को कैसे मैनेज करती हैं ।
2 of 5
katrina
कटरीना कहती हैं, 'मैं अपने आस-पास के उन लोगों को खुश रखने की कोशिश करती हूं जिनका दिल टूटा होता है । इस वक्त मेरी जिंदगी 80 फीसदी प्रोफेशनल है और 20 फीसदी पर्सनल है । कभी-कभी हमारे कंट्रोल से चीजें बाहर हो जाती हैं । इस समय बहुत सारी चीजें हो रही हैं ।'
3 of 5
katrina kaif ranbir kapoor
'जब कुछ भी ठीक नहीं हो रहा होता तो लगता है कि ऐसा क्यों हुआ । लेकिन मैंने इसे अलग तरीके से लिया । मैंने सोचा कि ब्रेकअप तो हो गया है । ये दुनिया की सबसे बुरी चीज होती है । मुझे लगा था कि मेरी जिंदगी खत्म हो गई है । मुझे इस पर भरोसा करने में काफी समय लग गया। उस समय मैं कुछ अच्छा सोच नहीं पा रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
katrina kaif ranbir kapoor
'भगवान पर भरोसा हो तो आपको फिर सब अच्छा लगने लगता है । अगर मुझे यंग लड़कियां सुन रही हैं तो मुझे ये सब बताना चाहिए । उन्हें मेरा अनुभव सुनने के बाद शायद कुछ मदद मिले । हम किसी को देखकर ऐसा सोच सकते हैं कि इसके पास तो सबकुछ है या इसने उतना स्ट्रगल नहीं किया जितना मैंने किया लेकिन सच तो ये है कि हर कोई स्ट्रगल करता है ।'
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif salman khan
'जिंदगी में सीखना बहुत जरूरी है । अपने डर को किनारे रख हमें जीतने की कोशिश करनी चाहिए । ऐसा नहीं होगा कि आप एक दिन सोकर उठे और सब कुछ अच्छा हो जाए । नहीं । आपको इसके पीछे पड़ना पड़ेगा । अब मैं अच्छा सोचती हूं । मैं कुछ अलग करना चाहती हूं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।