अभिनेता आमिर खान के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। आमिर खान के बाद अब आर माधवन को कोरोना हो गया है। माधवन ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में यह जानकारी साझा की है।
2 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
माधवन ने 3 इडियट्स का एक पोस्टर साझा किया है। जिसमें आमिर खान के साथ वे बैठे हुए हैं। उन्होंने लिखा कि आखिरकार ‘वायरस’ ने ‘रैंचो’ के बाद ‘फरहान’ को पकड़ लिया है और यह एक ऐसी जगह है जहां वे नहीं चाहते कि ‘राजू’ आए।
3 of 5
आर माधवन
- फोटो : instagram/actormaddy
माधवन ने ट्वीट कर लिखा कि ‘फरहान ने रैंचो को फॉलो किया और वायरस हमेशा हमारे पीछे रहा लेकिन इस बार उसने हमें पकड़ लिया। लेकिन ऑल इज वेल और कोविड जल्दी ठीक हो जाएगा। यह ऐसी जगह है जहां हम राजू को नहीं चाहते। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। मैं अच्छी तरह से स्वास्थ्य लाभ कर रहा हूं।‘
4 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि 3 इडियट्स में माधवन ने फरहान का किरदार निभाया। आमिर फिल्म में रैंचो के रोल में थे। शरमन जोशी के किरदार का नाम राजू और बोमन ईरानी फिल्म में वीरू सहस्त्रबुद्धि (वायरस) के किरदार में थे। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि आमिर खान की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक अभिनेता ने शुरुआती लक्षणों के बाद अपना कोरोना संक्रमण टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह घर पर ही पृथकवास में हैं और कोरोना के उपचार के लिए सारी जरूरी एहतियात का पालन कर रहे हैं। आमिर ने इस परीक्षण के बाद अपनी खैरियत पूछने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और अपने संपर्क में आने वाले लोगों से एहतियातन अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील भी की।