{"_id":"630cdc0721d2db09970c9915","slug":"pushpa-movie-fame-actress-samantha-ruth-prabhu-away-from-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha: सामंथा ने सोशल मीडिया से बना ली दूरी! ये था एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Samantha: सामंथा ने सोशल मीडिया से बना ली दूरी! ये था एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु केवल दक्षिण भारत में नहीं बल्कि हिंदी पट्टी में भी काफी मशहूर हैं। अपने दमदार अदाकारी की वजह से वह लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। एक्टिंग के अलावा वह काफी समय से अपने पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। इस बीच उनसे जुड़ी एक और खबर सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से खुद को दूर कर लिया है। हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़े एक सूत्र ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में यह दावा किया।
2 of 4
सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र के दावे के मुताबिक सामंथा के आसपास इस समय बहुत सी चीजें चल रही हैं जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया डिटॉक्स पर हैं। बातचीत में सूत्र ने यह भी बताया कि एक्ट्रेस इस समय रुसो ब्रदर्स के प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' में अपने किरदार की तैयारी कर रही है। इसके लिए वह मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रही हैं। सूत्र ने आगे कहा कि उम्मीद है कि सामंथा जल्द ही अपने अगली फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करेंगी।
3 of 4
सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सामंथा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फैंस के मुखातिब होती हैं। इसके साथ ही वह टोल्स को करारा जवाब देने के लिए भी जानी जाती हैं। जब भी नेटिजन्स उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करते हैं वह अपने जवाब से सबकी बोलती बंद कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सामंथा रूथ प्रभु
- फोटो : insta
हालांकि कुछ दिनों से ऐसा नहीं हुआ है। पिछले पांच हफ्तों से एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भी पोस्ट नहीं किया है। आखिरी बार सामंथा ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह पीनट बटर का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। फैंस को ये तस्वीर काफी पसंद आई थी। अब तक इस फोटो पर सात लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।