भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की हैं। राजेश खन्ना की फिल्मों की सबसे खास बात ये होती थी कि कहानी के साथ साथ गाने और डायलॉग्स भी सुपरहिट हो जाया करते थे। कुछ डायलॉग्स तो आज भी बहुत फेमस हैं। इसमें 1972 में रिलीज हुई निर्देशक शक्ति सामंत की फिल्म 'अमर प्रेम' भी शामिल है। इस फिल्म की कहानी, कलाकारों का दमदार अभिनय, संगीत और डायलॉग सब कुछ दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया था। तो चलिए आज आपको बताते हैं इस फिल्म के सबसे मशहूर डायलॉग की दिलचस्प कहानी के बारे में।
2 of 5
अमर प्रेम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ-साथ शर्मिला टैगोर भी अहम भूमिका में नजर आईं थीं। इस फिल्म के गाने डायलाग सब सुपरहिट हुए थे। वैसे तो इस फिल्म की हर बात ही खास है लेकिन इसका मशहूर डायलॉग 'पुष्पा आई हेट टियर्स' आज भी लोगों को याद है। इस फिल्म के रिलीज को 49 साल हो चुके हैं , लेकिन इसके बिना फिल्म ही अधूरी नजर आती है।
3 of 5
अमर प्रेम का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म 'अमर प्रेम' के डायलॉग लेखकर अरविंद मुखर्जी मूल रूप से बंगाली थे। उनकी हिंदी ज्यादा अच्छी नहीं थी। ये भी कहा जाता है कि उन्होंने फिल्म का स्क्रीनप्ले अंग्रेजी में लिखा था। बाद में पूरी स्क्रीन प्ले का हिंदी अनुवाद किया गया था। इसका अनुवाद लेखक रमेश पंत ने किया था। उन्होंने फिल्म के सारे अनुवाद हिंदी में कर दिए लेकिन जब 'पुष्पा आई हेट टियर्स' की बारी आई तो उन्होंने इसे अंग्रेजी में रहने दिया।
4 of 5
अमर प्रेम
- फोटो : Instagram
उस वक्त शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि उनका ये फैसला सिनेमा प्रेमियों को कितना पसंद आएगा। इस डायलॉग को राजेश खन्ना ने शर्मिला से अपने वही दिलकश अंदाज में कहा और ये लाइन हमेशा हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस गई। आज भी जब कोई किसी अपने रोते को देखता है तो एक ना ना एक बार जरूर कहता है-पुष्पा आई हेट टियर्स।
5 of 5
राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
अमर प्रेम फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और ये बंगाली फिल्म निशिपद्मा पर आधारित थी। कहा जाता है कि आनंद बाबू के किरदार को निभाने से पहले राजेश खन्ना ने बंगाली फिल्म को करीब 24 बार देखा था। वहीं अमर प्रेम फिल्म बॉलीवुड में जबरदस्त हिट साबित हुई थी।