अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। यह इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें तेलुगु सुपरस्टार ने अपने साड़ी वाले लुक में एक्शन करके सभी को हैरान कर दिया था। इस टीजर के रिलीज होने के बाद फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है।
Martin Scorsese: दो फिल्मों की शूटिंग करेंगे मार्टिन स्कोर्सेसे, जीसस-फ्रैंक सिनात्रा की बायोपिक से होगा धमाल
2 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : यूट्यूब
ट्रेड जगत में भी यह फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में हैं। मेकर्स रिलीज से पहले इस फिल्म के लिए कई बड़ी डील कर रहे हैं। इस साल 15 अगस्त सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही यह फिल्म बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने से पहले ही नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है।
3 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : यूट्यूब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े वितरकों में से एक अनिल थडानी ने पुष्पा 2: द रूल के निर्माताओं के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत एए फिल्म्स इस फिल्म को पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में रिलीज करेगी। बताया जा रहा है कि यह सौदा 200 करोड़ रुपये में हुआ है और पूरी रकम रिफंडेबल है। हिंदी पट्टी के लिए किसी भी दक्षिण भारतीय फिल्म को दी गई यह अब तक की सबसे बड़ी अग्रिम राशि है।
4 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : यूट्यूब
कुछ अन्य रिपोर्ट्स में पुष्पा 2: द रूल की शूटिंग की औपचारिकताएं जून में पूरी होने की संभावना जताई गई है। साउथ में भी फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। फिल्म को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने के लिए मेकर्स की ओर से बड़ी रकम की मांग की गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन और उनकी टीम फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
5 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : यूट्यूब
इसके लिए वे पूरे देश में आक्रामक तरीके से फिल्म का प्रचार करने की योजना बना रहे हैं। पुष्पा 2: द रूल का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म में देवी श्री प्रसाद का एक बार फिर से शानदार संगीत दर्शकों को सुनने को मिलेगा।
Vidya Balan: विद्या बालन ने जाहिर की अपनी दिली ख्वाहिश, बोलीं - इस हीरो के साथ करना चाहती हूं रोमांस