फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey Singh: तलाक के बाद हनी सिंह ने किया नए म्यूजिक एलबम अनाउंमेंट, बुरे दौर से निकलकर करेंगे कमबैक

Fri, 16 Sep 2022 09:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
punjabi singer rapper yo yo honey singh announce new music album 0.3
हनी सिंह - फोटो : instagram/yoyohoneysingh

बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह हाल ही के दिनों में अपनी पत्नी शालिनी तलवार संग तलाक को लेकर चर्चा में थे। फिलहाल अब वह दोबारा से अपने काम पर फोकस कर रहे हैं, अपने गानों से युवाओं को दीवाना बनाने वाले हनी सिंह एक बार फिर रॉक करने को तैयार हैं। जल्दी ही वह नया म्यूजिक एलबम लॉन्च करने जा रहे हैं। आज उन्होंने एक छोटी वीडियो क्लिप के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की है।

punjabi singer rapper yo yo honey singh announce new music album 0.3
हनी सिंह लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/yoyohoneysingh

इस गाने से करेंगे कमबैक
रैप की दुनिया के बादशाह कहलाने वाले हनी सिंह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सॉन्ग दिए हैं और आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हनी सिंह कुछ समय के लिए बहुत बुरे दौर से गुजरे हैं। इस दौरान उन्हें कहीं भी स्पॉट नहीं किया जाता था और कई बार यह चर्चाएं होने लगीं, क्या हनी सिंह दोबारा वापसी करेंगे भी या नहीं लेकिन अब हनी सिंह अपने नए गाने '0.3' को अपने फैंस के लिए डेडिकेट करने जा रहे हैं, जो उनके बुरे वक्त में हमेशा साथ खड़े रहे।
 

punjabi singer rapper yo yo honey singh announce new music album 0.3
हनी सिंह - फोटो : insta

हनी सिंह ने साझा किया खास वीडियो
सिंगर हनी सिंह ने अपने नए गाने की अनाउंसमेंट खास वीडियो क जरिए की है। इस वीडियो में हनी सिंह के बुरे दौर की कहानी को दिखा गया है। जिसमें हनी सिंह की आवाज में सुना जा सकता है, उन्हें लगता है कि मैं वापस नहीं आउंगा, म्यूजिक तो बिल्कुल नहीं कर पाउंगा, लेकिन तुम्हारे प्यार ने मुझे वापस आने के लिए मजबूर किया, एक नया वर्जन, एक एलबम तुम्हारे लिए सिर्फ तुम्हारे लिए, आप तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
punjabi singer rapper yo yo honey singh announce new music album 0.3
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हनी सिंह की  जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया था, जब वह लाइमलाइट से बिल्कुल दूर हो गए थे। तकरीबन 18 महीनों तक हनी सिंह ने लोगों से मिलना-जुलना तक बंद कर दिया था। फिलहाल इसके बाद उन्होंने दोबारा वापसी की और अब अपनी निजी जिंदगी के हालिया बुरे दौर से भी निकलकर वह फिर से संगीत की दुनिया में छाने के लिए तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed