{"_id":"63249db89520ea65cb3b9710","slug":"karan-johar-cried-on-the-set-of-jhalak-dikhhla-jaa-10-after-watching-niti-taylor-performance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: 'झलक दिखला जा' के सेट पर फूट-फूट कर रोए करण, माधुरी-नोरा भी नहीं पाईं संभाल; जानिए वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: 'झलक दिखला जा' के सेट पर फूट-फूट कर रोए करण, माधुरी-नोरा भी नहीं पाईं संभाल; जानिए वजह
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 16 Sep 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर
- फोटो : Social Media
Link Copied
कई वर्षों बाद डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' ने पर्दे पर वापसी की है। सितारों से सजे इस रियलिटी शो में टीवी सेलेब्स जोड़ियों में स्टेज पर डांस का तड़का लगाते नजर आते हैं। इस मशहूर डांस शो के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ इसके जज भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। झलक के 10वें सीजन में करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही जज की कुर्सी पर बैठ सभी को जज करते दिखाई दे रहे हैं। यह शो हर हफ्ते और भी मनोरंजक होता जा रहा है क्योंकि हर वीक कंटेस्टेंट्स एक स्पेशल थीम पर जजिस के सामने डांस करते हैं। अक्सर सभी को अपनी डांस से प्रभावित करने वाले कंटेस्टेंट्स ने इस बार स्टेज पर कुछ ऐसा किया, जिसे देख करण जौहर फूट-फूटकर रोने लगे। चलिए जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि करण की आंखों से आंसू रुक नहीं पाए।
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
हर हफ्ते की तरह ही इस बार भी शो में एक स्पेशल थीम है, जिसपर कंटेस्टेंट्स थिरकते नजर आएंगे। इस बार की स्पेशल थीम फैमिली है तो ऐसे में कंटेस्टेंट के साथ ही साथ सभी जजिस भी काफी इमोशनल नजर आए। लेकिन करण तो एक परफॉर्मेंस देख बुरी तरह से रोने ही लगे। दरअसल, मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आगामी एपिसोड का एक प्रोमो अपलोड किया है, जिसमें करण रोते हुए नजर आ रहे हैं। शो की कंटेस्टेंट नीति टेलर और उनके कॉरियोग्राफर ने अपना परफॉर्मेंस करण और उनकी फैमिली को डेडिकेट किया था, जिसे देख करण का अपने आप पर काबू नहीं रहा।
3 of 4
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
जारी किए गए प्रोमो में नीति टेलर और उनके पार्टनर करण के बच्चे यश और रूही के रूप में दिखाई दे रहे हैं। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद करण जौहर के बेटे यश का एक वीडियो क्लिप प्ले किया गया, जिसमें यश अपने डैडा करण जौहर की तरह पोज करते दिख रहे हैं। नीति की डांस परफॉर्मेंस और यश की वीडियो क्लिप को देखकर करण जौहर काफी भावुक हो गए। इतना ही नहीं वह फूट-फूट कर रोने लगते हैं। निर्माता निर्देशक को रोता हुआ देख कर शो के होस्ट मनीष पॉल और नोरा के साथ-साथ माधुरी दीक्षित उन्हें संभालते हुए दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करण जौहर अपने बच्चों के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
करण ने नीति के परफॉर्मेंस की खूब तारीफ भी की। वीडियो में करण को कहते हुए सुना गया कि, 'आप दोनों को देख कर लगा था जैसे मेरे यश और रूही बड़े हो गए। करण ने कहा कि मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझता हूं क्योंकि यश और रूही मेरे लाइफ का हिस्सा हैं।' गौरतलब है कि करण जौहर साल 2017 में सरोगेसी की मदद से पिता बने थे। उन्हें दो जुड़वा बच्चे यश और रूही हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।