केंद्र के कृषि कानून (Farm Laws) के खिलाफ पंजाब के किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन पर नेताओं के साथ ही कई अभिनेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी तो कुछ ने इस मुद्दे पर राजनीति न करने की बात कही। हालांकि इन सभी के बीच अपने ट्वीट्स के चलते कंगना रणौत (Kangana Ranaut) चर्चा में आ गईं और अब पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस जापजी खैरा (Japji Khaira) ने उन्हें चैलेंज दिया है।
किसान आंदोलन के मुद्दे पर इस पंजाबी अभिनेत्री ने कंगना रणौत को दिया चैलेंज, कहा- 'यहां आकर दिखाओ'
दरअसल किसानों के आंदोलन को अब जापजी खैरा का भी साथ मिल गया है। जापजी के कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिन में दिख रहा है कि हाल ही में जापजी खैरा भी किसान महिलाओं के बीच उनका समर्थन करने पहुंची और उन्होंने महिलाओं को एकजुट रहने और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की सलाह दी।
View this post on Instagram
वहीं एक वीडियो में जापजी कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र कर रही हैं। वीडियो में जापजी ने महिलाओं से बात करते हुए कहा, 'हम लोगों पर आरोप लग रहे हैं, हमें डिवाइड भी किया गया। लेकिन हमें सब्र और संतोष के साथ ही काम करना है।'
View this post on Instagram
जापजी आगे कहती हैं, 'मेरे सारे बुजुर्गों को, वीरों को और आप लोगों को यही कहूंगी कि अपना साथ बनाए रखो।' जापजी की इस समझाइश की बीच एक महिला कंगना रणौत का जिक्र कर देती हैं। जिस पर जापजी कहती हैं, 'दिलजीत ने उन्हें पूरा जवाब दिया है ट्विटर पर, लेकिन मैं उन्हें चैलेंज करती हूं और यही बात कहूंगी कि यहां आकर दिखाओ, यहां आकर बात करो।'
View this post on Instagram
वीडियो के आखिर में जापजी कहती दिखती हैं, 'हमारी मां-बहन किस चीज से गुजर रही हैं, यह आपको एहसास भी नहीं हो सकता। लेकिन इस चीज के लिए भी आपको अकल चाहिए होगी।' गौरतलब है कि जापजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें: अक्षय कुमार की अभिनेत्री मानुषी छिल्लर से हो गई ये चूक, वीडियो हो गया वायरल