पंजाबी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल सोनम बाजवा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोनम बाजवा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करने के बाद से सोनम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।
पंजाबी एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दी ऐसी तस्वीर, भड़क गए लोग, लिख दिए भद्दे कमेंट्स
सोनम की शेयर की गई इस तस्वीर पर लोग तरह तरह के भद्दे कमेंटस कर रहे हैं। वहीं सोनम के फैंस कमेंट्स कर फोटो पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोनम की फोटो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
उनकी शेयर की गई इस फोटो को देखकर फैंस भड़क उठे हैं। सोनम ने इस फोटो में रेड कलर की ड्रेस पहन रखी है। ओपन हेयर में सोनम का लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है। तस्वीर में सोनम अपना टॉप पकड़े हुए नजर आ रही हैं जो कि काफी बोल्ड दिखाई दे रहा है।
Heart so full ❤️ #myGodissogood
A post shared by Sonam Bajwa (@sonambajwa) on
सोनम की तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा है- आपसे यह उम्मीद नहीं थी। वहीं एक और यूजर ने कहा है- आपने गलत कर दिया। एक यूजर ने लिखा है- एक सरदार की कुड़ी होने के बाद भी यह किया। आपो बता दें कि सोनम बाजवा के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।