कुछ महीने पहले, थलपति विजय और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म 'बीस्ट' के निर्माताओं ने खुलासा किया था कि उनकी फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होगी। प्रशंसकों ने अनुमान लगाया था कि फिल्म 14 अप्रैल 2022 को तमिल नव वर्ष के रूप में बड़े पर्दे पर आएगी। खैर, उनकी अटकलें सच निकलीं। बीस्ट तमिल न्यू ईयर वीकेंड पर 13 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होगी।
2 of 4
जर्सी, केजीएफ2
- फोटो : सोशल मीडिया
"'बीस्ट' बनाम 'केजीएफ2' बनाम 'जर्सी'
यानी अप्रैल में अभिनेता विजय की 'बीस्ट', यश की 'केजीएफ-2' और शाहिद कपूर की 'जर्सी' बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे का मुकाबला करेंगी। यह निर्विवाद रूप से दिलचस्प टकराव होगा, क्योंकि तीनों सितारों की भारत भर में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और दर्शकों को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
3 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : ट्विटर
कब और कहां रिलीज होगी केजीएफ चेप्टर 2?
'केजीएफ चैप्टर 2' 2018 की ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ चैप्टर 1' की अगली कड़ी है, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म है। यश की केजीएफ-1 ने वर्ल्ड वाईड लगभग 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यश के अलावा, कन्नड़ पीरियड-एक्शन फिल्म में संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज प्रमुख भूमिकाओं में हैं। प्रारंभ में यह फिल्म 23 अक्तूबर, 2020 को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन विभिन्न कारणों की वजह से निर्देशक प्रशांत नील ने केजीएफ- 2 को 14 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला किया।
4 of 4
जर्सी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन आएगी शाहिद कपूर की फिल्म
दूसरी ओर, शाहिद कपूर की 'जर्सी' उसी नाम की तेलुगु ब्लॉकबस्टर की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें नानी और श्रद्धा श्रीनाथ ने अभिनय किया था। एक और तेलुगु हिट 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, प्रशंसक शाहिद को स्पोर्ट्स ड्रामा में देखने के लिए उत्साहित हैं। बता दें कि इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और शाहिद के पिता पंकज कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह शुरू में 28 अगस्त, 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण, निर्देशक गौतम तिन्ननुरी ने इसे 14 अप्रैल को रिलीज करने का निर्णय लिया।