हॉलीवुड में अपना जादू चला रही प्रियंका चोपड़ा इन दिनों देश-विदेश घूमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप खुद को डांस करने से नहीं रोक पाएंगे।
VIDEO: प्रियंका ने रैपर बन किया बोल्ड डांस, देखकर कह उठेंगे 'WOW'
हाल ही में प्रियंका ने अपने कुछ दोस्तों के साथ एक गाने पर रैप करते हुए अपना एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। प्रियंका इस वीडियो में बहुत सुंदर लग रही हैं। देखें वीडियो-
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
प्रियंका के फैंस को उनका ये रैप देखकर हैरानी होगी कि कैसे इतना बढ़िया रैप गा सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका ने एक वीडियो ऐसा भी पोस्ट किया है जिसमें वो एक स्टेडियम में नाचती हुई एंट्री कर रही हैं। फैंस को हैरानी है कि वो इतनी ऊंची पेंसिल हील पहनकर इतना सुंदर डांस कर सकती हैं। देखें वीडियो-
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
आपको बता दें कि प्रियंका ने सेन फ्रांसिसको में चल रहे इस बेस बॉल मैच का भी जमकर लुत्फ उठाया। बेसबॉल मैच का मजा लेने के बाद प्रियंका ने अपने दोस्तों के साथ नाइट पार्टी भी की।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on