बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके नाराज कर दिया। दरअसल प्रियंका ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर अपने परिवार के साथ इंदिरा गांधी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
पढ़ें- जब सनी लियोन ने पहनी सुपरमैन की ड्रेस, लोगों को नहीं हुआ यकीन
इंदिरा गांधी के साथ अपनी फैमिली की इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'मेरी मौसी नीला अखौरी, मेरी मां और दादा-दादी जी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ।'
इस फोटो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद प्रियंका के फैंस ने उनकी बहुत आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस फोटो को शेयर करके उन्होंने सिख कम्युनिटी के दिल को ठेस पहुंचाई है।
इतना ही नहीं एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि, 'प्रियंका मैं आपको अनफॉलो कर रहा हूं क्योंकि आपने उस शख्सियत को शेयर किया, जिससे मैं नफरत करता हूं।'
इंदिरा गांधी को 'सामूहिक हत्या' का जिम्मेदार मानने वाले कई लोगों ने प्रियंका को भला-बुरा कहते हुए कहा कि 'विश्वास नहीं होता कि कैसे एक हत्यारिन की आप महिमा का गुणगान कर रही हैं।'