प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्यार परवान चढ़ता जा रहा है । हाल ही में प्रियंका और निक भारत से अमेरिका पहुंचे हैं । प्रियंका, निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए भारत लेकर आई थीं । इसके बाद निक, प्रियंका के पूरे परिवार के साथ वैकेशन मनाने गोवा गए थे ।
ब्वॉयफ्रेंड के लिए प्यार का इजहार करने से नहीं चूक रहीं प्रियंका चोपड़ा, ऐसी तस्वीरें कर रहीं शेयर
Nick Jonas shares video of girlfriend Priyanka Chopra on IG Story: “Her😍” pic.twitter.com/HdVjO2xXgH
— Pop Crave (@PopCrave) June 23, 2018
वहीं प्रियंका ने निक की परफॉर्मेंस के दौरान उनके कई वीडियो बनाए। साथ ही उसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया । फोटो और वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने दिल वाली इमोजी भी बनाई । प्रियंका, निक के लिए अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं ।
via @priyankachopra instagram story pic.twitter.com/hsHafOh5PP
TEVE CAMP ROCK SIM! Nick Jonas cantando "Introducing Me" agora no Villa Mix em Goiânia!
A post shared by Palco Pop (@palcopop) on
इससे पहले निक ने अपनी और प्रियंका की लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा था, 'हम दोनों पहली बार न्यूयॉर्क में मिले थे । हमने पूरा दिन साथ बिताया और फिर मेट गाला में साथ गए । हमने कुछ भी प्लान नहीं किया था । हमने बस साथ में अच्छा वक्त बिताया और उसके बाद मैंने भारत आने का फैसला लिया ।'