बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी साल प्रियंका और निक जोनस सरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने थे। तभी से दोनों की बेटी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। आज अभिनेत्री ने अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें मां के साथ उनकी बेटी मालती मैरी की भी झलक दिखाई दे रही हैं। वहीं, तस्वीर में तीन पीढ़ियों को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए।
Priyanka Chopra: मां के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की झलक, एक फ्रेम में दिखाई दीं तीन पीढ़ियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन