{"_id":"5b5aedf84f1c1b4a748b7305","slug":"priyanka-chopra-rejected-salman-khan-film-bharat-and-sign-farhan-akhtar-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान जैसे सुपरस्टार की फिल्म छोड़ इस एक्टर के साथ काम करेंगी प्रियंका, VIDEO में हुआ खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान जैसे सुपरस्टार की फिल्म छोड़ इस एक्टर के साथ काम करेंगी प्रियंका, VIDEO में हुआ खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की आज खासी चर्चा हो रही है। बुधवार को जहां उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' में काम करने से मना कर दिया वहीं गुरुवार को वह दो वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। पहली वजह ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई करना और दूसरी वजह जानकर तो सलमान खान भी हैरान और परेशान हो सकते हैं।
Trending Videos
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सलमान खान की फिल्म 'भारत' में काम करने से मना करने के बाद अब प्रियंका ने फरहान अख्तर की फिल्म को साइन कर लिया है। प्रियंका और फरहान अख्तर की इस फिल्म का नाम ‘द स्काई इज पिंक’ है। इस फिल्म में इन दोनों स्टार के अलावा दंगल गर्ल जायरा वसीम भी नजर आने वाली हैं।
प्रियंका चोपड़ा के ‘द स्काई इज पिंक’ में काम करने का खुलासा रॉय कपूर फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके किया है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ‘द स्काई इज पिंक’ के को-स्टार्स और डायरेक्टर के साथ नजर आ रही हैं। वहीं सलमान को छोड़ फरहान के साथ काम करने से प्रियंका के फैंस भी हैरान हो गए हैं।
A post shared by Roy Kapur Films (@roykapurfilms) on
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि 'भारत' की शूटिंग अगस्त में शुरू होने जा रही थी लेकिन अब सलमान को नई हीरोइन की तलाश है । इस फिल्म के साथ प्रियंका और सलमान खान 10 साल बाद फिर से साथ काम करने वाले थे। इन दोनों ने साल 2004 में फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में काम किया था । इसके बाद साल 2007 में 'सलाम-ए-इश्क' में नजर आए थे।
