बेटी के जन्म के बाद पहली बार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रविवार रात मालिबू के रेस्टोरेंट में रोमांटिक डिनर किया। पिछले महीने सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी का जन्म हुआ था। बेटी का वेलकम करने बाद पहली बाद दोनों सार्वजनिक तौर पर साथ में नजर आए। दोनों साथ में बहुत खुश और प्यारे लग रहे थे।
2 of 4
प्रियंका और निक
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने सफेद टैंक टॉप के ऊपर शर्ट और जींस के पहनी थी, वहीं निक ने हुडी और सफेद जींस पहन रखी थी। डेट नाइट के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय दोनों को साथ में हाथ पकड़े हुए देखा गया। दोनों की इस पोस्ट पर कमेंट्स ने खूब प्यार बरसाया।
3 of 4
प्रियंका निक
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका निक की पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, निक कभी भी प्रियंका के प्रति प्यार दिखाना नहीं भूलते। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि दोनों एक बच्ची के माता-पिता हैं। इससे पहले प्रियंका ने निक के साथ कार में बैठे हुए एक इंस्टा स्टोरी शेयर की थी, जिसका कैप्शन दिया था- मेरा फेवरेट रविवार।
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने, प्रियंका और निक ने अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। लिखा था, 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्ची का स्वागत किया है'। बॉलीवुड में उनके कई साथी कलाकारों कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर और अन्य ने दोनों को बधाई दी।