'स्काई इज पिंक' के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया है। अब जानकारी सामने आ रही है कि 'देसी गर्ल' के खाते में एक और एक और विदेशी फिल्म जुड़ने जा रही है।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
दरअसल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'मैट्रिक्स' के चौथे पार्ट में नजर आ सकती है। पिछले कुछ समय से प्रियंका और मेकर्स में इसे लेकर बातचीत चल रही है। अब यह बातचीत अंतिम स्तर तक पहुंच चुकी है। सब कुछ सही रहता है तो जल्द ही इस बात की आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है।
3 of 5
The Matrix
- फोटो : social media
पिछले कई हफ्तों से 'मैट्रिक्स 4' के कलाकार लड़ाई का प्रशिक्षण ले रहे हैं। खबर है कि जल्द ही नॉर्थ कैलिफोर्निया में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। इस फिल्म में कियानू रीव्स, कैरी -ऐन मॉस, याह्या अब्दुल मतीन और नील पैट्रिक हैरिस जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन लाना वाचोवस्की कर रही हैं वही वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स और विलेज रोड शो पिक्चर्स के द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है। पहले की तरह यह भी एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी।
4 of 5
मैट्रिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी की पहली पार्ट 'द मैट्रिक्स' साल 1999 में रिलीज हुई थी। दूसरी पार्ट 'द मैट्रिक्स रिलोडेड' मई 2003 में और तीसरी पार्ट 'द मैट्रिक्स रेवोल्यूशन' नवंबर 2003 में रिलीज हुई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि अब इसकी चौथी पार्ट मई 2021 में रिलीज हो सकती है।
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा के अंतराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह पिछले कुछ समय से हॉलीवुड में अधिक सक्रिय हैं। वह अमेरिकन शो 'क्वांटिको' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' और 'इजन्ट इज रोमांटिक', 'ए किड लाइक जेक' में भी नजर आ चुकी है। 'मैट्रिक्स 4' के अलावा प्रियंका के खाते में हॉलीवुड फिल्म 'वी केन भी हीरोज' भी है।