प्रियंका चोपड़ा पिछले हफ्ते जब से अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोंस के साथ मुंबई आईं तब से चर्चाओं का बाजार गर्म है कि वह शादी का मन बना चुकी हैं। उम्र में अपने से 10 साल छोटे गीतकार-गायक निक को प्रियंका खास तौर पर अपनी मां और भाई सिद्धार्थ से मिलाने भारत लाई हैं।
{"_id":"5b3123654f1c1b64068b8295","slug":"priyanka-chopra-made-big-disclosures-about-her-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, टूट सकता है बॉयफ्रेंड निक का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, टूट सकता है बॉयफ्रेंड निक का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas
Trending Videos
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका के करीबी सूत्रों के हवाले से आ रही खबरें कह रही हैं कि वह अपने नए बॉयफ्रेंड के प्रति बहुत गंभीर हैं और निक भी प्रियंका को अमेरिका में अपने परिवार से मिलवा चुके हैं। उनके परिवार ने प्रियंका को पसंद किया है। निक भी प्रियंका के प्रति गंभीर हैं और इसलिए उनके परिवार से मिलने भारत आए हैं। बताया जाता है कि निक ने प्रियंका के सामने अमेरिका में अपने घर में रहने का प्रस्ताव रखा है। जिस पर प्रियंका ने मन नहीं बनाया है।
Priyanka Chopra Nick Jonas
सूत्रों का कहना है कि 35 साल की प्रियंका 25 बरस के जोंस को आने वाले दिनों में लिव.इन पर जवाब देंगी लेकिन उससे पहले उनका इरादा बॉलीवुड में कमबैक पारी खेलने का है। तीन साल से प्रियंका अमेरिकी टीवी पर काम कर रही थीं और एक बार फिर बॉलीवुड में फिल्मों के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
सलमान खान के साथ वह फिल्म भारत साइन कर चुकी हैं जबकि ऋतिक रोशन स्टारर 'कृष-4' के लिए हां चुकी हैं। निर्देशक शोनाली बोस की फिल्म में वह फरहान अख्तर के साथ काम करेंगी। इसके अलावा संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज से फिल्मों के लिए उनकी बात चल रही है। ऐसे में प्रियंका फिलहाल अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड से कोई वादा नहीं करेंगी।
विज्ञापन
Priyanka Chopra
सूत्रों का कहना है अब जबकि प्रियंका का सीरियल 'क्वांटिको' बंद हो चुका हैए तय है कि वह पहले ही तरह जल्दी-जल्दी अमेरिका की उड़ान नहीं भरेंगी। ऐसे में निक से दूर रहते हुए उनका रिश्ता किस तरह चल सकेगाए यह आने वाला वक्त बताएगा। इस बीच मीडिया में कई लोगों ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से यह जानने की कोशिश की कि उन्हें निक जोंस कैसे लगे। मधु ने कहा कि एक-दो दिन में किसी को नहीं जाना जा सकता है। वह पहली बार निक से मिली हैं।