टरनेट और 'हुकअप कल्चर' के इस जमाने में बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने भी ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया में कदम रख दिया है।नहीं, वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं बल्कि उन्होंने एक डेटिंग वेबसाइट में इन्वेस्ट किया है।प्रियंका ने 'बम्बल' नाम के सोशल और डेटिंग ऐप्लीकेशन में निवेश किया है।बम्बल की ओर से दिए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रियंका कंपनी के लिए पार्टनर, एडवाइजर और इन्वेस्टर के तौर पर जुड़ी हैं।
बम्बल एक लोकेशन बेस्ड ऐप है और आने वाले कुछ वक्त में यह भारत में भी अपनी सेवाएं शुरू करने वाला है।आपको ये भी रोचक लगेगा इस ऐप पर न सिर्फ लोग रोमांस और प्यार के लिए पार्टनर की तलाश में आते हैं बल्कि यहां दोस्त भी बनाए जा सकते हैं।बम्बल समलैंगिकों को भी दोस्त और पार्टनर ढूंढने की सुविधा देता है. बम्बल की खास बात यह है कि यहां सिर्फ़ महिलाएं या लड़कियां ही बातचीत की शुरुआत कर सकती हैं।
प्रियंका ने कहा, "मेरा ये हमेशा से मानना रहा है कि महिलाओं के लिए निवेश करना है जो कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव की चाबी हैं। औरतें प्यार चाहती हैं, दोस्ती चाहती हैं और करियर भी चाहती हैं. बम्बल की खूबी यही है कि वो ये सारी चीजें देता है"प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर अंजुला भी बम्बल की एडवाइज़र हैं।
बम्बल, लोकप्रिय डेटिंग ऐप टिंडर की राइवल कंपनी है. टिंडर भारतीय युवाओं के बीच पहले से ही काफ़ी पॉपुलर है।
4 of 4
priyanka chopra nick jonas cake
बम्बल का कहना है कि वो भारत में अपने पांव पसारने से पहले महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कुछ ख़ास फ़ीचर्स पर ध्यान दे रहा है।इनमें तस्वीरों का वेरिफ़िकेशन और 4,000 से ज़्यादा लोगों की एक टीम द्वारा प्रोफ़ाइल को मॉडरेट किया जाना शामिल होगा।भारत में डेटिंग ऐप्स का बज़ार बढ़ रहा है और ऐसे में तमाम कंपनियां लोगों को लुभाने की होड में हैं।