{"_id":"628c6ad752df065f046e7565","slug":"priyanka-chopra-does-bhangra-on-her-manager-birthday-party-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: अपनी मैनेजर के लिए प्रियंका ने रखी सरप्राइज बर्थडे पार्टी, भांगड़ा करते हुए वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: अपनी मैनेजर के लिए प्रियंका ने रखी सरप्राइज बर्थडे पार्टी, भांगड़ा करते हुए वीडियो हुआ वायरल
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने मस्ती भरे पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में पार्टी का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वीडियो में प्रियंका भांगड़ा करती हुई दिखाई दे रही हैं।
Trending Videos
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा ने किया पार्टी का आयोजन
- फोटो : Instagram
दरअसल, प्रियंका ने सोमवार को अपनी मैनेजर अंजुला आचार्य के लिए अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में सरप्राइज बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी को प्रियंका ने एकदम देसी स्टाइल दिया था, जिसमें ढोल का इंतजाम किया गया था। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका ढोल पर भांगड़ा करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर अंजुला को विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अंजु, मैं हमेशा तुम्हें प्यार करूंगी।'
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों के साथ
- फोटो : Instagram
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्रियंका केक लेकर कमरे में दाखिल होती हैं और इतनी ही ढोल भी बजने लगता था। वह ढोल की बीट्स पर खुद को रोक नहीं पाती और भांगड़ा करने लगती हैं। निक जोनस सामने खड़े होकर प्रियंका को देख रहे हैं तो अंजुला उनका साथ देती हैं और भांगड़ा करती हैं। इस दौरान प्रियंका ने ग्रीन कलर का जंपसूट पहना हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों के साथ
- फोटो : Instagram
प्रियंका की मैनेजर अंजुला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका के साथ उनका पूरा गर्ल गैंग नजर आ रहा हैं। वहीं, अंजुला ने अपनी पोस्ट के साथ लंबा सा कैप्शन लिखकर प्रियंका और निक को शुक्रिया कहा है। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त है और आए दिन सेट से अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।