फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: क्या पति निक की एक्स गर्लफ्रेंड्स से प्रियंका चोपड़ा को होती है जलन? देसी गर्ल ने किया खुलासा

Thu, 11 May 2023 10:45 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 11 May 2023 10:45 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Citadel actress reacts Nick Jonas ex girlfriends said she do not care about who he has dated
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : insta

बॉलीवुड इंडस्ट्री से निकलकर ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने जब से बॉलीवुड को लेकर खुलासे किए हैं, तभी से उनके द्वारा लगातार किसी न किसी मुद्दे पर खुलासे किए जा रहे हैं। एक्शन पैक्ड सीरीज 'सिटाडेल' और रोमांटिक फिल्म 'लव अगेन' के लिए चर्चा में बनी हुईं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने और पति निक जोनस के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही पर्दे पर अभिनेताओं के साथ रोमांस फरमाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि आखिर उनका रिएक्शन पति की एक्स पर क्या होता है।

Priyanka Chopra Citadel actress reacts Nick Jonas ex girlfriends said she do not care about who he has dated
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

उम्र के बड़े फासले के बाद भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पूरी तरह से भरोसे पर टिकी हुई है। दोनों आज के समय में सिनेमा जगत के पसंदीदा कपल्स में से एक है और अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं। हाल ही में एक नए इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह पति निक की डेटिंग हिस्ट्री  से आखिर क्यों कभी परेशान नहीं हुईं। प्रियंका ने कहा कि वह 'उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में बिल्कुल भी परवाह नहीं करती।' आपको बता दें, निक जोनास ने प्रियंका से पहले माइली साइरस, सेलेना गोमेज, ओलिविया कुल्पो, लिली कॉलिन्स, केंडल जेनर, केट हडसन जैसी कई प्रसिद्ध अभिनेत्रियों को डेट कर रखा है। 

Priyanka Chopra Citadel actress reacts Nick Jonas ex girlfriends said she do not care about who he has dated
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'लव अगेन' की भारतीय रिलीज का इंतजार कर रही हैं। अभिनेत्री ने फिल्म के प्रचार के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में निक की एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में बात की। प्रियंका ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उन्होंने पहले किसे डेट किया है... हम भविष्य के बारे में ही बात करते हैं। मैंने हमेशा कहा है, मैं अपनी किताब को पीछे की तरफ नहीं पढ़ती। मेरा मानना है कि आप अपने चैप्टर्स में आगे बढ़ते हैं।' 
Mission Eagle: टाइगर श्रॉफ इस दिन शुरू करेंगे 'मिशन ईगल' की शूटिंग, सारा अली संग पर्दे पर मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Citadel actress reacts Nick Jonas ex girlfriends said she do not care about who he has dated
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा ने इस इंटरव्यू में उस समय को भी याद किया, जब निक ने साल 2016 में उन्हें मैसेज किया था। गूगल पर उन्हें ढूंढने और उनके गाने क्लोज विद टोव लो का म्यूजिक वीडियो देखने के बाद, मैंने उन्हें अपना नंबर देने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, 'वह लड़का कम से कम एक डेट का हकदार था।' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फैंस को अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। निक पूरी तरह प्रियंका के रंग में रंग चुके हैं, वह दिवाली से लेकर होली तक सभी कुछ अभिनेत्री के साथ पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Citadel actress reacts Nick Jonas ex girlfriends said she do not care about who he has dated
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मालती मैरी चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे से पहली बार ग्रैंड फैशन इवेंट मेट गाला में 2017 में मिले थे। इसके एक साल बाद ही दोनों ने 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। पिछले साल प्रियंका और निक जोनस ने बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम मालती है।
Prosenjit Chatterjee Interview: पहलाज निहलानी ने मुझसे कहा, तू मुंबई आएगा तो फाड़ देगा, जुबली 2 पर बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed