देश के सबसे अमीर अंबानी खानदान के बेटे आकाश की सगाई होने जा रही है। आकाश, हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से 30 जून को सगाई करेंगे । इससे पहले श्लोका की प्री मेहंदी सेरेमनी हुई ।
श्लोका ने लगवाई आकाश अंबानी के नाम की मेहंदी, ब्वॉयफ्रेंड के साथ सेरेमनी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सेरेमनी में अंबानी परिवार के अलावा बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी नजर आईं । जिसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर है । प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अंबानी के घर मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने पहुंची ।
प्रियंका और निक दोनों ने ही व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए थे । प्रियंका ने डिजाइनर एमी पटेल की डिजाइन की हुई साड़ी, हाथ में ब्रेसलेट और इयरिंग कैरी की थी । वहीं निक व्हाइट कलर के कुर्ते-पायजामे में नजर आए ।
Well that is how #akashambani and #shlokamehta s engagement invite looks like
A post shared by BOLLYHOLICS (@bollyholics__) on
अंबानी परिवार की होने वाली बहू यानी श्लोका मेहता की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर का डिजाइनर लहंगा पहना था । सोशल मीडिया पर मेहंदी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । प्रियंका ने आकाश और श्लोका के साथ पोज भी दिए ।
Celebrations #shlokamehta #ishaambani #akashambani
A post shared by BOLLYHOLICS (@bollyholics__) on
इसके अलावा अपने भाई की मेहंदी के लिए ईशा अंबानी ने पिंक कलर का लहंगा पहना था । ईशा इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । बता दें कि ईशा की शादी भी पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल के बेटे आनंद के साथ तय हो गई है।
A post shared by KarFashionista (@karfashionista) on