बॉलीवुड में एक्ट्रेस के बीच कैटफाइट की आए दिन चर्चा होती रहती है। ऐसी ही एक कैटफाइट हुई जब 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा आपस में उलझ पड़ी थीं। इसका खुलासा अब एक वीडियो से हुआ है।
जब दीपिका और प्रियंका फिल्म की शूटिंग के दौरान झगड़ पड़ी थीं, सामने आया VIDEO
वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका एक दूसरे के अपोजिट पीठ करके बैठी हैं तभी दोनों के जूड़े आपस में टकराते हैं। फिर क्या दोनों एक दूसरे को हाथ से मारते हुए मुंह चिढ़ाती हैं। इतना ही नहीं दीपिका तो प्रियंका के पीछे से चाकू मारने की एक्टिंग भी करती हैं।
घबराइए मत, दीपिका और प्रियंका के बीच असल में कोई लड़ाई नहीं होती बल्कि दोनों मजाकिया अंदाज में एक दूसरे को छेड़ रही होती हैं। यह वीडियो फिल्म के गाने 'पिंगा' के दौरान शूट के बीच का है। वीडियो में प्रियंका और दीपिका का पिंगा वाला अवतार नजर आता है।
#Throwback Making of Pinga 💖 So cute 😍 @deepikapadukone @priyankachopra
A post shared by Priyanka Chopra FC (@_priyankachopra) on
गाने की शूटिंग के बीच में प्रियंका और दीपिका थक जाती हैं और कुर्सी पर बैठ जाती हैं। इसी दौरान प्रियंका और दीपिका दोनों मजाकिया अंदाज में लड़ती है। बता दें कि फिल्म में प्रियंका और दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी थे।