अपनी अदाओं से दीवाना बनाने के बाद प्रिया प्रकाश वॉरियर ऑन स्क्रीन लवर रोशन अब्दुल रहूफ के साथ एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार वजह कोई गाना या फिर उनका किलर अंदाज नहीं बल्कि फुटबॉल ग्राउंड से मास्टर ब्लास्टर के साथ शेयर की हुई तस्वीर है।
26 सेकेंड के वीडियो से रातोंरात फेमस हुई मलयाली फिल्म 'ओरू अदार लव' की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ को-स्टार रोशन और क्रिकेट के धुरंधर सचिन तेंदुलकर दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रिया ने लिखा है 'क्रिकेट के भगवान से मिली।'
इस तस्वीर के अलावा सोशल मीडिया पर प्रिया और रोशन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 'इंडियन सुपर लीग' के ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है। इस वीडियो में प्रिया अपने छोटे भाई और रोशन के साथ दिखाई दे रही हैं। साथ ही टीम को सपोर्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं।
आपको बता दें, इस वीडियो में प्रिया और रोशन 'इंडियन सुपर लीग' के केरला और चेन्नई मैच को एन्जॉय करते हुई दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले प्रिया की फिल्म के एक गाने का 26 सेकेंड का वीडियो सामने आया था जिसके बाद लाखों लोग उनके दीवाने हो गए। इस वीडियो में प्रिया अपने को-स्टार को आंखों से इशारा करते हुए दिखाई दी थीं। वहीं उनके चेहरे के एक्सप्रेशन भी लोगों का दिल जीतने में कमयाब रहे थे। इसके बाद प्रिया और रोशन का क्लासरूम का एक और वीडियो सामने आया था जिसने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।