यश राज फिल्म्स की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की कहानी को इसकी समय और वस्तुनिष्ठा के साथ दिखाने के लिए फिल्म के निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अपने जीवन के 18 साल लगाए हैं। फिल्म की जो झलकियां इसके ट्रेलर और गानों की शक्ल में दर्शकों के सामने आ रही हैं, उससे लोग प्रभावित भी हैं। फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के चर्चे अलग अलग वजहों से हर तरफ है। इन चर्चाओं में फिल्म की भव्यता दिखाने के लिए बसाए गए शहरों की भी खोजबीन लोग कर रहे हैं। 12 वीं शताब्दी की दिल्ली, अजमेर और कन्नौज को इस फिल्म में बसाया गया है और जानकारी के मुताबिक सिर्फ इन सेट्स को बनाने में फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने 25 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं।
2 of 4
prithviraj movie
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के इन भव्य सेट्स के बारे में अक्षय कुमार कहते हैं, "इस फिल्म को दर्शकों के लिए एक विजुअल ट्रीट बनाना एक बहुत बड़ा काम था क्योंकि हम सभी के लिए एक बिग स्क्रीन एंटरटेनर का वादा करना चाहते थे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान को भारत का शासक चुना गया और दिल्ली उनकी राजनीतिक राजधानी बन गई। इसलिए, हमने 12वीं शताब्दी की दिल्ली, अजमेर और कन्नौज शहर को रीक्रिएट किया, जो उनके शासनकाल और जिंदगी से जुड़े हुए शहर हैं। दर्शकों को प्रामाणिक रूप से यह दिखाना जरूरी था कि उस समय ये शहर वास्तव में कितने शानदार दिखते थे।”
3 of 4
prithviraj movie
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी कहते हैं, “आदित्य चोपड़ा ने दिल्ली, अजमेर और कन्नौज को रीक्रिएट करने का मुश्किल काम अपने हाथ में लिया। पूरी सेट-डिज़ाइन टीम को सफलता के साथ इस काम को अंजाम देने के लिए बधाई। शहरों के निर्माण के लिए असली संगमरमर का इस्तेमाल किया गया, इस विशाल सेट को बनाने के लिए 900 कारीगरों ने लगभग आठ महीने तक कड़ी मेहनत की, जो हमारी आंखों के लिए किसी चमत्कार की तरह जैसा था। सम्राट पृथ्वीराज चौहान के महल सहित शहर का हर एलिमेंट नए सिरे से क्रिएट किया गया।”
4 of 4
फिल्म पृथ्वीराज
- फोटो : सोशल मीडिया
वह कहते हैं, "मुझे लगता है कि आदित्य चोपड़ा ने तैयार किए गए शहर को परफेक्शन देने के लिए करोड़ों-करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसलिए अगर लोग ट्रेलर में जो देख रहे हैं और उन्हें वह पसंद आ रहा है, तो उन्हें हमारे सेट की भव्यता को देखने के लिए फिल्म देखने का इंतजार करना होगा!" फिल्म ‘पृथ्वीराज’ पृथ्वीराज का निर्देशन टेलीविजन सीरियल चाणक्य और समीक्षकों द्वारा खूब सराही गई फिल्म पिंजर के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। खूबसूरत मानुषी छिल्लर फिल्म में पृथ्वीराज चौहान की प्रेमिका संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।