Palak Muchhal-Mithoon: पीएम मोदी ने स्टार कपल को दी शादी की बधाई, सिंगर ने यूं जताया आभार
संगीतकार मिथुन शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधी गायिका पलक मुच्छल ने पीएम नरेंद्र मोदी का एक पत्र साझा किया, जिसमें प्रधानमंत्री ने जोड़े को उनकी शादी की बधाई दी है।
विस्तार
Palak Muchhal-Mithoon: सुपरहिट फिल्म 'आशिकी-2' फेम म्यूजिकल जोड़ी मिथुन (संगीतकार) और पलक मुछाल (सिंगर) शादी के बंधन में बंध गए हैं। लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बीते 6 नवंबर को दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं। बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। वहीं, अब मिथुन और पलक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पत्र के जरिए शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें: अगले आईफा अवॉर्ड में नाचेंगे रणवीर सिंह, शुरू हो गईं गानों पर रिहर्सल की तैयारियां
View this post on Instagram
बता दें कि साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी-2 ने पलक को रातों-रात प्रसिद्धि दिला दी। इस फिल्म के गानों ने मिथुन को भी बॉलीवुड में स्थापित कर दिया। इस फिल्म का संगीत मिथुन ने दिया था। इस फिल्म में पलक के गाए गीत मेरी आशिकी तुम ही हो.. और चाहूं मैं या न काफी हिट हुआ था। यहीं, पलक और मिथुन की मुलाकात हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कई बार दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, हालांकि दोनों ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की थी। बहरहाल अब दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी कर ली है।