बालिका वधु फेम टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को आत्महत्या कर ली थी। कल उनकी डेथ एनिवर्सरी पर दिवंगत एक्ट्रेस के लिए उनके दोस्त काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता ने इमोशनल पोस्ट लिखा। प्रत्यूषा के पैरेंट्स ने बेटी की मौत का जिम्मेदार उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को ठहराया था। इतना ही नहीं प्रत्यूषा के दोस्तों ने भी राहुल को ही सुसाइड के लिए दोषी बताया था।
प्रत्यूषा की पुण्यतिथि पर दोस्तों ने बताई आत्महत्या की सच्चाई, शेयर किए इमोशनल पोस्ट
प्रत्यूषा बनर्जी की तीसरी पुण्यतिथि पर विकास गुप्ता ने प्रत्यूषा संग एक फोटो शेयर करते हुए कहा- ''आज 1 अप्रैल है। जितनी भी बार मैं ये सुनता हूं कि आज अप्रैल फूल डे है, मैं मुस्कुराने की बजाय तुम्हें याद करता हूं। मुझे वो पल याद आ जाते हैं जब मैं 20 मिनट तक मैं बैठ कर तुम्हें एक टक देख रहा था। वहां कोई नहीं था. अभी लोगों को इस बुरी खबर का पता चलना बाकी था. तुम वो सितारा थी जो हम लोग के यूनिवर्स को छोड़ कर चली गई। ये संसार कितना निर्दयी है मुझे साल दर साल पता चलता रहता है।''
A post shared by Vikas Gupta (@lostboyjourney) on
प्रत्यूषा बनर्जी की सबसे करीबी दोस्त काम्या पंजाबी ने भी इमोशनल पोस्ट लिखा- मुझे पता है कि तुम चली गई हो, लेकिन मैं इसे नहीं मानती रही। मैं चाहती थी कि तुम रहो। लेकिन अब शायद समय है तुम्हें जाने दूं। अब अलविदा कहने का समय है। लेकिन तुम्हारी यादों का एक टुकड़ा हमेशा मुझमें रहेगा और मैं इसके लिए आभारी हूं। तुम दुनिया में चाहे कहीं भी हो, मैं तुम्हें प्यार भेजती हूं। तुम आखिरी सांस तक मेरी दोस्त रहोगी... अलविदा।
A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on