अभिनेता प्रतीक गांधी कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रतीक के साथ उनकी पत्नी भामिनी ओझा और उनके भाई भी कोरोना संक्रमित हैं। प्रतीक गांधी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि परिवार के दो सदस्यों सहित उनका टेस्ट पॉजिटिव निकला है।
2 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने ट्वीट में प्रतीक ने लिखा कि 'पॉजिटिव होने के बाद हमने इसे गंभीरता से लिया है। मैं और मेरी पत्नी होम क्वारंटीन हैं जबकि मेरा भाई अस्पताल में भर्ती है। हम सभी वायरस के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ रहे हैं। दोस्तों और परिवार की गर्मजोशी, समर्थन और प्रार्थना का साथ मिला।'
3 of 5
आयुष शर्मा के साथ प्रतीक गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक गुजराती की हिट फिल्मों बे यार, रॉन्ग साइड राजू और लव नी भवाई में नजर आ चुके हैं। हिंदी में उन्होंने मित्रों और सलमान खान की लवयात्री में काम किया। है। प्रतीक जल्द ही हंसल मेहता की सीरीज स्कैम 1992 में नजर आएंगे।
4 of 5
हंसल मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम पर प्रतीक के जल्द ठीक होने की कामना की है। हंसल मेहता ने लिखा, 'जल्द ठीक हो जाओ, चैम्पियन। अपनी पॉजिटिविटी से वायरस को हरा दो।' बता दें शनिवार को महाराष्ट्र में कोविड 19 के कुल केस की संख्या तीन लाख के पार हो गया है।
5 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते एक हफ्ते में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के कई बड़े नाम कोरोना की चपेट में आए हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। बाद में ऐश्वर्या और आराध्या को भी कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके अलावा अनुपम खेर की मां, उनके भाई और भाभी भी कोरोना की चपेट में आ गए। एक ट्वीट कर अनुपम खेर ने बताया था कि उनकी मां की हालत में सुधार है।