बीते शनिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और दिल दहलाने वाली खबर सामने आई थी। मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्यूषा गरिमेला ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। उनका शव उनके फ्लैट से पुलिस ने बरामद किया था, जिसके साथ-साथ पुलिस को कथित तौर पर चार पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला था। इस सुसाइड नोट से ही पुलिस को इस केस में एक अपडेट मिली है, जिसमें उनकी मौत की वजह का खुलासा किया गया है। कथित तौर पर 36 वर्षीय फैशन डिजाइनर के सुसाइड की वजह उनके अकेलेपन को बताया जा रहा है। पुलिस के अधिकारियों ने इसके साथ ही यह खुलासा भी किया कि वह पिछले काफी समय से डिप्रेशन से भी लड़ रही थीं। लेकिन अभी इसपर डिजाइनर के परिवार या पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
2 of 4
Prathyusha Garimella
- फोटो : social media
प्रत्युषा के पास से मिल सुसाइड नोट
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रत्युषा के निधन की वजह से पुलिस ने संदिग्ध मौत की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रत्युषा की मौत जहरीली गैस इनहेल करने की वजह से हुई है। इसके साथ ही पुलिस को प्रत्युषा के घर से एक नोट भी मिला है। इस नोट में प्रत्युषा ने अपनी जिंदगी से हार मानने और अपने सुसाइड के इस फैसले का जिक्र भी किया है। अपने नोट में प्रत्युषा ने अपने करीबियों और दोस्तों से माफी भी मांगी है।
3 of 4
Prathyusha Garimella
- फोटो : social media
लंबे समय से सुसाइड की प्लानिंग कर थी प्रत्युषा
सामने आई इस रिपोर्ट में प्रत्युषा की पेन ड्राइव का भी जिक्र किया गया है, जिससे उनके जीवन के बारे में बहुत सी और चीजों का भी पता चला है। पुलिस को अभी तक मिली जानकारी से यह पता लगा है कि प्रत्युषा ने अपने जीवन को खत्म करने की पुरी तैयारी कर ली थी। उन्होंने इस बात का भी पूरा ध्यान रखा था कि उनकी मौत दर्द भरी न हो। पुलिस ने दावा किया है कि प्रत्युषा नोट को पिछले कई दिनों से लिख रही थीं। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बताया कि फैशन डिजाइनर ने कुछ दिनों पहले अपनी बुटीक की सभी खिड़कियों को बंद करवाने के लिए कारपेंटर को बुलाया था, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रत्युषा अपने सुसाइड की प्लानिंग खुद कर रही थीं।
4 of 4
Prathyusha Garimella
- फोटो : social media
बॉलीवुड में शोक की लहर
पुलिस लगातार प्रत्युषा की मौत की जांच में जुटी हुई है। उनका पोस्टमार्टम उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल में किया गया है। गौरतलब है कि प्रत्युषा बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के सितारों के बीच मशहूर थीं। कई सितारों ने उनकी आकस्मिक मौत पर शोक व्यक्त किया था।