एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'आश्रम' के निर्देशक प्रकाश झा ने आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को बकवास बताया है। फिल्म की असफलता पर बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि केवल पैसे, कॉरपोरेट्स और अभिनेताओं को ज्यादा फीस देकर फिल्म नहीं बनाई जा सकती। इतना ही नहीं प्रकाश झा ने इस बात का भी जवाब दिया है कि क्या बायकॉट ट्रेंड की वजह से आमिर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित हुआ है? बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने की वजह से न केवल आमिर खान सदमे में हैं, बल्कि पूरा फिल्म उद्योग परेशान है। विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसिल कल्चर की वजह से फिल्म की कमाई में सेंध लगाई है। लेकिन प्रकाश झा ऐसा नहीं सोचते हैं।
Prakash Jha: निर्देशक ने लाल सिंह चड्ढा को बताया बकवास, बोले- कोई नहीं मिला जिसने कहा हो- वाह, क्या फिल्म थी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन